Shivpuri news: बीजेपी विधायक की बढ़ सकती है परेशानी, जूनियर डॉक्टर्स का विरोध प्रदर्शन जारी
शिवपुरी में बीजेपी विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी का विरोध जारी, जूनियर डॉक्टर्स काली बांधकर करेंगे काम, विधायक पर मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े जूनियर डॉक्टर्स
Shivpuri में बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग पर शिवपुरी के मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर अड़े हुए हैं। जूनियर डॉक्टर्स ने साफ शब्दों में कह दिया है कि मरीजों को ध्यान में रखते हुए कोई धरना प्रदर्शन नहीं किया जा रहा है लेकिन हम अपना विरोध जारी रखेंगे और सोमवार से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। जूनियर डॉक्टर्स की मांग है कि विधायक पर एफआईआर दर्ज की जाए।

विधायक वीरेंद्र रघुवंशी के साथ हुआ था विवाद
पिछले दिनों कोलारस के बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी मेडिकल कॉलेज में एक मरीज को देखने के लिए पहुंचे थे। यहां उनका विवाद जूनियर डॉक्टर हरिओम धाकड़ के साथ हो गया था। इस दौरान जूनियर डॉक्टर हरिओम धाकड़ ने आरोप लगाया कि विधायक और उनके साथ मौजूद गनर ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। इस बात को लेकर काफी हंगामा भी हुआ था।
जूनियर डॉक्टर समेत मेडिकल कॉलेज के स्टाफ ने किया था प्रदर्शन
जूनियर डॉक्टर के साथ मारपीट की बात सामने आने पर जूनियर डॉक्टर्स समेत मेडिकल कॉलेज का अन्य स्टाफ हड़ताल पर चला गया और विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इस वजह से मेडिकल कॉलेज में पहुंचने वाले मरीजों को भी परेशानी शुरू हो गई थी। जानकारी मिलने पर बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी खुद मेडिकल कॉलेज पहुंचे।
विधायक ने मांगी थी माफी
हालात बिगड़ते देख बीजेपी विधायक वीरेंद्र रघुवंशी ने सार्वजनिक तौर पर जूनियर डॉक्टर हरिओम धाकड़ से माफी मांगी थी और उन्होंने कहा था कि क्रिया की प्रतिक्रिया जरूर होती है। विधायक के माफी मांगने के बाद सबकुछ सामान्य हो गया था और जूनियर डॉक्टर्स समेत अन्य स्टाफ ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी थी।
विधायक पर एफआईआर दर्ज करवाने की मांग पर अड़े हैं जूनियर डॉक्टर्स
हड़ताल खत्म हो चुकी है और सभी अपने काम पर वापस लौट चुके हैं लेकिन इस बीच जूनियर डॉक्टर्स अभी भी विधायक पर एफआईआर दर्ज करने की मांग पर अड़े हुए हैं। जूनियर डॉक्टर्स ने अपना विरोध जारी रखने के लिए सोमवार से काली पट्टी बांधकर काम करने का निर्णय लिया है। जूनियर डॉक्टर्स का कहना है कि उनका विरोध जारी रहेगा जब तक कि विधायक पर एफआईआर दर्ज नहीं हो जाती वे काली पट्टी बांधकर ही काम करेंगे।
-
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Hormuz Crisis: ईरान के खिलाफ 20 मजबूत देशों ने खोला मोर्चा, दे दी बड़ी चेतावनी, अब क्या करेंगे मोजतबा खामेनेई -
बिना दर्शकों के खेला जाएगा PSL, मोहसिन नकवी ने की 2 शहरों में आयोजन की घोषणा, किस वजह से लिया यह फैसला? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के भाव ने फिर चौंकाया, चढ़ा या गिरा? जानें यहां -
Donald Trump PC Highlights: '48 घंटे के अंदर खोलो Hormuz वरना तबाह कर दूंगा', ट्रंप ने दी ईरान को धमकी -
विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Ram Navami 2026 kab hai: 26 या 27 मार्च, राम नवमी कब है? जानें सही तिथि












Click it and Unblock the Notifications