Jitu Patwari ने कांग्रेसियों को पढ़ाया वफादारी का पाठ, बोले- क्राइम करना हो तो BJP में जाओ

भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारी को लेकर पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने रतलाम पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ता की बैठक ली, जहां पटवारी ने दलबदल करने वाले नेताओं को अपने निशाने पर लिया. पटवारी ने यहां नेता और कार्यकर्ताओं को दलबदल करने वाले नेताओं की परिभाषा समझाई साथ ही उन्होंने दलबदल करने वाले बड़े नेता और कांग्रेस का साथ देने वाले छोटे से कार्यकर्ता के बीच अंतर बताते हुए वफादारी की परिभाषा समझाई.

रतलाम दौरे पर आए पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने जैसे की कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए माइक संभाला वैसे ही पटवारी ने दल बदल करने वाले नेताओं को अपने निशाने पर लिया, जहां पटवारी ने कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं को दलबदल करने वाले नेता और पार्टी का साथ देने वाले नेता के बीच अंतर बताया.

Ratlam

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, नई परंपरा है, जो थ्रेशर चलाता हो, जिसको रॉयल्टी नहीं देनी है, करप्शन करना चाहता है, उससे बात करो और उसकी अपनी पार्टी में लेकर आ जाओ, जिसको बिना परमिट के बस चलाना है, जैसे गुना में चल रही थी, भारतीय जनता पार्टी का ही नेता था, जिसमें 11 लोग स्वाहा हो गए। बिना परमिट बस चलाना हो तो भारतीय जनता पार्टी में आ जाओ, पत्रकारों पर हमले करने हो, उन पर भी यातना करनी हो तो फिर भाजपा में सत्ता के साथ रहो, अगर किसी भी तरह का क्राइम करना हो, जितने अपराधी टाइप लोग हैं, आज वह बीजेपी में ज्यादा तादाद में मिलते हैं, जिनके ट्रैक रिकॉर्ड अपराध से जुड़े हैं, जो जुआ सट्टे चलाते हैं, वह भारतीय जनता पार्टी में मिलते हैं.

पटवारी ने कहा कि, अगर मैं गलत हूं तो आप अपने अंतर मन में इस बात को समझे, जिसको रॉयल्टी खानी हो, जिसको बस का परमिट चलाना हो, छोटे-मोटे धंधे करने हो, वह भारतीय जनता पार्टी को मुबारक।

ये भी पढ़े- MP News: राहुल गांधी की न्याय यात्रा को सफल बनाएगी कांग्रेस, कमलनाथ ने दिया सुझाव

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+