'BJP पागल हाथी हो गई है...', पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड का कचरा जलाने पर गुस्सा हुए जीतू पटवारी
मध्य प्रदेश के पीथमपुर में यूनियन कार्बाइड कचरे को जलाने का पुरजोर विरोध हो रहा है, जहां इस विरोध के बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने एक बार फिर सरकार पर निशाना साधा है।
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी की ओर से ली गई प्रेस वार्ता के दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर जमकर निशाना साधा। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने मोहन सरकार पर आरोप लगाते हुए बीजेपी को पागल हाथी तक बता दिया।

कुछ ऐसा है पूरा मामला
पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, हमने आग्रह किया कि, यूनियन कार्बाइड का जो कचरा है, इसके डिस्पोजल की बातें हो रही है, इसके पीछे जो माफियाओं का खेल है, इससे सरकार बचे, पर सरकार नहीं बची। आनन फानन में रातों-रात कचरा डंप किया गया, धार के प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि, हमें पता ही नहीं चला कि, कचरा आ रहा है, इंदौर पीथमपुर, धार, बेटमा और देपालपुर में दहशत है, लोग परेशान हैं।
जीतू पटवारी ने कही ये बात
जीतू पटवारी ने कहा कि, लोग मोहन यादव को जगाने के लिए खुद को आग लग रहे हैं, इतनी निर्लज और निकम्मी सरकार है। राम की कंपनी के 10 किलोमीटर के दायरे में मैं खुद गया, वहां फसले जहां 5 क्विंटल होती थी, अब वहां एक क्विंटल होती है। हर गांव में 25-25 लोग कैंसर और हार्ट के मरीज हैं। पानी पीने योग्य नहीं है। वहां से यशवंत सागर 30 किलोमीटर दूर है, वहां यशवंत सागर का एरिया आता है, और वही पानी इंदौर शहर पीता है, वहां इसका असर होने लगा है, जांच होने पर लेबोरेटरी में कैंसर के तत्व पानी में मिलते हैं। मैंने पहले भी इस शब्द का उपयोग किया था, मुझे दुख होता है, 'पागल हाथी हो गई है बीजेपी'।
ये भी पढ़े- MP: 'आने वाली नस्लें खराब हो जाएगी...', पीथमपुर में कचरा जलाने से क्या होगा?, युवाओं ने बताया












Click it and Unblock the Notifications