MP News: कमलनाथ पर कार्रवाई से जीतू पटवारी नाराज, BJP के लिए कह दी बड़ी बात
Lok Sabha Election: मध्य प्रदेश में इन दिनों सियासी घटनाक्रम रफ्तार पकड़ रहा है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के PA पर पुलिस ने आईटी एक्ट और आपराधिक साजिश रचने के मामले में केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने छिंदवाड़ा से BJP प्रत्याशी बंटी साहू और सुदेश नागवंशी की शिकायत पर की है। वहीं अब इस घटनाक्रम के बाद सियासी बयानबाजी रफ्तार पकड़ रही है।
इस पूरे घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस लगातार BJP पर हमलावर हो रही है, जहां प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने BJP पर जमकर निशाना साधा है। इतना ही नहीं जीतू पटवारी ने कमलनाथ के खिलाफ हो रही कार्रवाई को साजिश बताते हुए इसका विरोध किया है।

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि, छिंदवाड़ा में जो कृत्य भारतीय जनता पार्टी और प्रशासन के द्वारा किया जा रहा है, ये उनके डर को चिल्ला-चिल्ला कर बता रहा है, राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर की जांच करना यह महसूस करता है, देश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है। नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता मध्य प्रदेश में पूरी बीजेपी किस तरह से धनबल का उपयोग कर रही है। दूसरी तरफ हमारे खाते सील कर दिए, जिससे आर्थिक संसाधन की कमी है, हमारे कई कैंडिडेट एक वोट एक नोट की बात कर रहे हैं। ऐसे में इस तरह की हठधर्मिता एक विधायक के घर पर 4 घंटे तक पुलिस का रहना, फिर कमलनाथ के घर पर इस तरह की घटनाक्रम घटना, यह लोकतंत्र के साथ कुठाराघात है। उसकी हत्या है, इसकी निंदा पूरे मध्यप्रदेश की जनता ने करनी चाहिए।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, सुदेश नागवंशी ने लिखित शिकायत की है, इसमें बताया गया है कि, सचिन गुप्ता ने उसे शिकारपुर बुलाकर आर मिगलानी से मिलवाया था। उन्होंने एक आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करने के लिए कहा था। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मिगलानी और सचिन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, जहां अब इसी के चलते पुलिस छानबीन के लिए कमलनाथ के बंगले पर पहुंची है। वहीं आगे की कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़े- Lok Sabha Election: कांग्रेस ने जनता के सामने रखा विजन, रोजगार और शिक्षा समेत इन मुद्दों की बात












Click it and Unblock the Notifications