MP News: देश आर्थिक परिस्थिति के चलते महंगाई, बेरोजगारी और संकट से जूझ रहा है: जीतू पटवारी

MP News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी की अध्यक्षता में आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की बैठक हुई । इस बैठक में सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी, कांग्रेस के सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी संदीप गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बैठक में सोशल मीडिया का महत्व बताते हुए कहा कि यह एक सशक्त माध्यम है जो घर बैठे जनता तक अपने विचार पहुंचाने का कार्य करता है। चाहे वह राजनैतिक मामले हों, देश की अर्थव्यवस्था के मामले हों या सामाजिक मुद्दे हों, सोशल मीडिया के द्वारा सभी गतिविधियों की जानकारी देश-प्रदेश के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति तक पहुंच जाती है।

Jitu Patwari held a meeting with the social media department Bhopal Congress headquarters, statement

पटवारी ने आगे कहा कि हमें कांग्रेस की मानसिकता और कांग्रेस के प्रति विचारों को लोगों की भावनाओं में लाना होगा। जो सोशल मीडिया के माध्यम से हमें पूरी ताकत के साथ लड़ना है। उन्होंने भाजपा की नफरत और घृणा की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस की भाईचारा की राजनीति की महत्वपूर्णता पर भी बल दिया। उनका कहना था कि देश आर्थिक परिस्थितियों में महंगाई, बेरोजगारी और संकट का सामना कर रहा है और इसमें कांग्रेस को जनता के लिए न्याय की लड़ाई लड़नी चाहिए।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी सोशल मीडिया विभाग के प्रभारी संदीप गुप्ता ने बताया कि भारत जोड़ों न्याय यात्रा एमपी के 9 जिलों से होकर गुजरेगी, जिसमें 700 किलोमीटर का सफर होगा। सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रभावी तरीके से कार्य करने का दायित्व दिया गया।

Jitu Patwari held a meeting with the social media department Bhopal Congress headquarters, statement

सोशल मीडिया विभाग के अध्यक्ष अभय तिवारी ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी की गतिविधियों और सोशल मीडिया पर कार्य कर रहे सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं की गतिविधियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बूथ लेवल पर सोशल मीडिया कार्य कर रहे हैं और लोकसभा की तैयारी के लिए सोशल मीडिया पूरी तरह से एक्टिव है, जो पूरे प्रदेश में बड़े स्तर पर कार्य करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+