'हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते...', मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किसके लिए गाया ये गाना, जानिए
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय वैसे तो अपने अलग-अलग अंदाज के लिए सियासत में बेहद खास पहचान रखते हैं, लेकिन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को गीत संगीत का ऐसा शौक है कि, वह जहां जाते हैं, संगीत की महफिल में खूबसूरत नगमे सभी को सुनाते हैं।
Recommended Video
ऐसा ही एक नजर सोशल मीडिया पर उस वक्त का वायरल हो रहा है, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय गुजराती समाज के किसी कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने समाजजनों के बीच 'हमें तुमसे प्यार कितना, ये हम नहीं जानते', गाना गुनगुना दिया बस फिर क्या था, मंत्री जी का यह नगमा सुन सभी संगीत की दुनिया में खो गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो गुजराती समाज के किसी कार्यक्रम का बताया जा रहा है, जब समाजजनों के निवेदन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने माइक अपने हाथों में थामा, बस फिर क्या था, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने जब खूबसूरत गाना प्रस्तुत किया, तो सभी सुनते ही रह गए। यह गाना कोई, और नहीं बल्कि 'हमें तुमसे प्यार कितना, यह हम नहीं जानते, हम जी नहीं सकते तुम्हारे बिना' था, इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ समाजसेवी पंकज संघवी समेत तमाम गुजराती समाज के लोग नजर आ रहे हैं।
विधानसभा-1 को मिल रही सौगात
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की 1 नंबर विधानसभा को विकसित विधानसभा बनाने के लिए पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय लगातार सौगाते दे रहे है, इस बार आकाश विजयवर्गीय ने विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-1 के वार्ड क्रमांक 3 में 51 लाख रुपये से ज्यादा के विकासकार्यों का भूमिपूजन और लोकापर्ण किया। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय इंदौर की एक नंबर विधानसभा को एमपी की सबसे नंबर 1 विधानसभा बनाने के लिए हर दिन विकास की सौगाते दे रहे है।
ये भी पढ़े- Indore: 'मेरे जन्मदिन पर पोस्टर ना लगाएं, वरना निकाल देंगे...', महापौर का कार्यकर्ताओं को संदेश












Click it and Unblock the Notifications