MP News: बंदूक की नोक पर ज्वेलर्स की दुकान लूटी, विरोध करने पर दी दर्दनाक सजा
मध्यप्रदेश के आलीराजपुर जिले के जोबट से बंदूक की नोक पर व्यापारी को लूटने के मामला सामने आया है, जहां हथियारों की नोंक पर चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान पर व्यापारी के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया है।
वहीं लूट के इस घटनाक्रम के बाद जोबट शहर में हड़कंप मच गया है। इधर, लूट के घटनाक्रम के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है, तो वहीं कांग्रेस विधायक लूट के इस घटनाक्रम पर लगातार निशाना साधते नजर आ रहे हैं।

अलीराजपुर जिले में चोरी और लूट के मामले लगातार बढ़ते चले जा रहे हैं, जहां जोबट में चोरों ने बंदूक की नोंक पर ज्वेलर के यहां लूट की वारदार को अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो तीन बाइक पर आए लगभग आठ से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदार को अंजाम दिया है, जहां डकैतों ने दुकान पर बैठी महिला को फालिया मारकर घायल कर दिया है। इधर, लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस अब जांच में जुट गई है।
इस घटनाक्रम के बाद कांग्रेस विधायक डॉ. विक्रांत भूरिया गुस्से में नजर आए, जहां उन्होंने बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पर जमकर निशाना साधा है। भूरिया ने कहा कि, अलीराजपुर के जोबट में हुई लुट की घटना प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था की पोल खोलती है, आज व्यापारी और जनता बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है। जनता का कानून व्यवस्था पर से विश्वास उठता चला जा रहा है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ती चली जा रही है, जहां लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था अब पुलिस के लिए चुनौती बन गई है। इधर, अब लूट के इस घटनाक्रम के बाद जोबट शहर में हड़कंप मच गया है। इधर, लूट के घटनाक्रम के बाद पुलिस चोरों की तलाश में जुट गई है, तो वहीं कांग्रेस विधायक लूट के इस घटनाक्रम पर लगातार निशाना साधते नजर आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Indore News: DAVV में पानी की टंकी पर तकरार, आमने-सामने, कुलपति और MIC मेंबर












Click it and Unblock the Notifications