MP News: विधानसभा से हटाई जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर, कमलनाथ ने लिखी ये बात

मध्य प्रदेश विधानसभा में जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर हटा देने का मामला गर्माने लगा है, जहां कांग्रेस के विधायकों ने इस मामले को लेकर BJP पर निशाना साधा है।

वहीं अब इस मामले को लेकर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा की, पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती। मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा में पंडित नेहरू का चित्र ससम्मान लगाया जाए और प्रदेश में डॉक्टर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए।

Bhopal

कमलनाथ ने लिखी ये बात

कमलनाथ ने एक्स पर लिखा की, मध्य प्रदेश विधानसभा से महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, देश के प्रथम प्रधानमंत्री, राष्ट्र निर्माता पंडित जवाहरलाल नेहरू का चित्र हटाया जाना अत्यंत निंदनीय है। मैं विधानसभा में संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर का चित्र लगाने का स्वागत करता हूं। बाबा साहेब के चित्र को विधानसभा में सम्मानित स्थान पर लगाया जा सकता था लेकिन जानबूझकर पंडित नेहरू का चित्र हटाया गया। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि मैंने घोषणा की थी कि मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने पर बाबा साहेब अंबेडकर की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाई जाएगी। भाजपा सरकार को अगर वास्तव में डॉक्टर अंबेडकर का सम्मान करना होता तो वह भी प्रदेश में बाबा साहेब की सबसे बड़ी प्रतिमा लगाने की पहल करती ना कि पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती।

मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा में पंडित नेहरू का चित्र ससम्मान लगाया जाए और प्रदेश में डॉक्टर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए। कुलमिलाकर, देखा जाए तो प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कमलनाथ ने एक्स पर लिखा की, पंडित नेहरू की तस्वीर हटाकर अपनी छोटी मानसिकता का परिचय देती। मैं मांग करता हूं कि मध्य प्रदेश विधानसभा में पंडित नेहरू का चित्र ससम्मान लगाया जाए और प्रदेश में डॉक्टर अंबेडकर की सबसे ऊंची प्रतिमा का निर्माण शुरू कराया जाए।

ये भी पढ़े- MP News: 'हम सभी एक हैं'...कांग्रेस के सियासी संदेश का किस ओर इशारा, जानिए

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+