कांग्रेस विधायक समेत पार्टी नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, बीजेपी नेताओं के निधन पर जताया दुख

guna lok sabha election: मध्य प्रदेश के गुना में तीन दिन पहले सड़क एक्सीडेंट में भाजपा नेताओं की मौत हो गई थी।नेताओं की मौत केवल बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी आहत है।

कांग्रेस पार्टी ने गुना लोकसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करते समय मृत भाजपा नेताओं के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। इस दौरान विधायक जयवर्द्धन सिंह ने सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से कहा कि हादसे में जान गंवाने वाले भाजपा नेताओं की आत्मशांति के लिए मौन धारण करे।

Congress s condolences on BJP leaders

जयवर्द्धन सिंह समेत कांग्रेसी नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कमलेश यादव और आनंद रघुवंशी को श्रद्धांजलि दी है। लोकसभा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के बाद जयवर्द्धन सिंह ने कांग्रेस पदाधिकारियों से कहा, चुनाव में वक्त कम रह गया है। ऐसे में हर बूथ तक पहुंचना संभव नहीं हो पाएगा, इसलिए चुनाव कार्यालय से ही प्रचार प्रसार किया जाएगा।

जयवर्द्धन सिंह ने आगे कहा कि सभी कांग्रेसी ईमानदारी और निष्ठा के साथ पार्टी के प्रति कम करें। भाजपा हवा हवाई प्रचार कर रही है लेकिन हम कांग्रेसियों को जमीनी स्तर पर काम करना है।

बता दें कि गुना में बीते दिनों फ्लाइंग एकेडमी के छात्रों की स्टंटबाजी के चलते भारतीय जनता पार्टी के 2 वरिष्ठ नेताओं की मौत हो गई थी। युवक शराब के नशे में कार से स्टंट कर रहे थे। बीजेपी नेता कमलेश यादव, आनंद रघुवंशी 'मगराना' और मनोज धाकड़ बीजेपी के लोकसभा कार्यालय के बाहर अपने दो पहिया वाहनों पर बैठे हुए थे। तभी तेज गति में सामने से आ रही कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक 200 मीटर तक उछलकर दूर जा गिरी और उसके दो टुकड़े हो गए। एक्सीडेंट में सरपंच संघ के अध्यक्ष कमलेश यादव की घटनास्थल पर मौत हो गई। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के जिला मंत्री आनंद रघुवंशी 'मगराना' की इलाज के दौरान मौत हो गई। किरार धाकड़ समाज के जिलाध्यक्ष व भाजपा नेता मनोज धाकड़ को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+