Jabalpur News: 'जिंदगी जीने का सुकून देते है वो', जबलपुर में इन योद्धाओं को मिला सम्मान तो खिल उठे चेहरे
Jabalpur News: जब हम सोते रहते है तो वो हमारे शहर को क्लीन करने जुटे रहते हैं। ताकि हम सुकून की जिंदगी जी सकें। कहने के लिए भले ही सफाई कर्मचारी है, लेकिन वो शहर की सांस है। यह कहना है कि एमपी के जबलपुर मेयर जगत बहादुर सिंह अन्नू का।
कोई भी मौसम हो तो नगर नगम का सफाई अमला अपनी डयूटी पर तैनात हो जाता हैं। लाखों लोगों की आबादी वाले किसी भी शहर को स्वच्छ रखने में अहम् भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों के अमले का हौसला जबलपुर में अलग अंदाज में बढ़ाने की कवायद शुरू हुई हैं।

कई संगठन आगे आए है, जो किसी भी कॉलोनी में बेहतर सेवा देने वाले चयनित कर्मचारीयों को सम्मानित किया जा रहा हैं। ऐसी ही एक संस्था 'ऐस राउंड टेबल 365' ने जिम्मा उठाया हैं। जो 365 दिन जबलपुर के 79 वार्डों में सफाई करने वाले कर्मचारियों के कार्य की पहचान करती हैं। फिर समाज के लोगों के मत के आधार पर कर्मचारियों का सम्मान कर रही हैं।
इसी कड़ी में सेवा और समर्पण के साथ हर समय नगर सेवा और स्वच्छता के लिए प्रतिबद्ध नगर निगम के 51 सफाई कर्मचारी सम्मानित हुए। ताकि ये भी अन्य विभाग के कर्मचारियों की तरह इनमें मजबूती का भाव महसूस हो सकें। संस्था ने वस्त्र और आर्थिक राशि, सम्मान पत्र से इन सभी को नवाजा।
महापौर जगत बहादुर अन्नू और स्वास्थ्य प्रभारी अमरीश मिश्रा एमआईसी सदस्य ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम में सबसे छोर का तबका सफाई कर्मचारी ही कहलाते हैं। इनके प्रति सम्मान का यह भाव निगम प्रशासन के लिए भी प्रेरणा हैं। ऐसे आयोजन भविष्य में न सिर्फ कार्य को और बेहतर संचालित करने में मदद करेंगे, बल्कि दूसरे कर्मचारियों का अपने कार्य के प्रति मनोबल बढ़ेगा। नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ के धर्मेन्द्र राज ने कहा कि इस तरह के आयोजनों में सरकार को भी हिस्सा बनना चाहिए। ताकि कर्मचारियों के जीवन स्तर में भी सुधार हो सकें।












Click it and Unblock the Notifications