बहन की एफबी फ्रेंड से करने लगा प्यार, शादी से मना करने पर अपलोड कर दी डर्टी पिक्चर

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक युवक ने अपनी बहन की फेसबुक फ्रेंड से दोस्ती की, फिर उस पर शादी करने का दबाव बनाया। युवती ने शादी करने से मना कर दिया तो युवक ने उसकी फेक फेसबुक आईडी बनाई और उस पर युवती की एडिट की हुई आपत्तिजनक फोटो अपलोड कर रिश्तेदारों और लड़के वालों को भेजने लगा। इसकी जानकारी मिलने पर युवती ने स्टेट साइबर सेल में शिकायत की। स्टेट साइबर सेल की टीम ने आरोपी को सागर से गिरफ्तार कर लिया। युवती की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Jabalpur Boy Post dirty picture of a girl after marriage proposal reject

स्टेट साइबर सेल पुलिस जोन जबलपुर एसपी अंकित शुक्ला ने बताया कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस को पता चला कि युवती की फेक फेसबुक आईडी बनाने वाला आरोपी वल्लभ नगर वार्ड सागर निवासी 22 वर्षीय प्रशांत रजक है, जो प्राइवेट नौकरी करता है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती उसकी बहन की फेसबुक से जुड़ी थी। युवती से उसकी दोस्ती भी फेसबुक के जरिए हुई थी। वह उसे पसंद करने लगा था। युवती का रिश्ता तय होते ही आरोपी बौखला गया। आरोपी ने युवती से शादी करने के लिए कहा, लेकिन युवती ने मना कर दिया।

आरोपी ने बदला लेने की नीयत से युवती के नाम से फेक फेसबुक आईडी बनाई, फिर युवती की एडिट की हुई आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर उसके रिश्तेदारों और लड़के वालों को भेजने लगा। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+