MP News: IPS अफसरों के जल्द होंगे ट्रांसफर, तबादले की रडार पर IG से लेकर DIG और कई जिलों के एसपी

MP Police News: मध्य प्रदेश में सरकार पहली बार बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों की तबादला सर्जरी करने जा रही है। जिसमें लोकायुक्त पुलिस, EOW पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अफसरों के भी प्रभावित होने की सुगबुगाहट है। साथ ही कई रेंज के एडीजी-आईजी, डीआईजी और पुलिस अधीक्षकों को बदला जाना तय माना जा रहा है।

मोहन सरकार में लोकसभा चुनाव से पहले कुछ जिलों के एसपी बदले थे, लेकिन अब जो तबादला आदेश जारी होंगे, उसमें तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसर प्रभावित हो सकते हैं। तबादला आदेश जारी करने से पहले पुलिस मुख्यालय से लेकर गृह विभाग में इस पर विचार हो चुका है।

IPS officers in mp and SP of Sehore Satna Raisen districts on the radar of transfer

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना और गृह विभाग के एसीएस संजय दुबे के बीच में अंतिम चर्चा होना है। इसके बाद तबादला आदेश कभी भी जारी किए जा सकते हैं।

डीजी से लेकर एडीजी तक भी होंगे प्रभावित

लोकायुक्त और ईओडब्लू के अलावा पुलिस मुख्यालय की कई शाखों से प्रमुखों स्पेशल डीजी और एडीजी रैंक के अफसरों को बदला जा सकता है। जिसमें स्पेशल डीजी प्रशिक्षण रिटायर होने वाले हैं, उनकी जगह पर स्पेशल डीजी रैंक के ही अफसर को पुलिस ट्रेनिंग में पदस्थ किया जा सकता है। वहीं प्रशासन शाखा से स्पेशल डीजी विजय कटारिया को दूसरी शाखा में भेजा जा सकता है। यहां पर एडीजी को पदस्थ किया जाएगा। यहां पर पदस्थ एडीजी दीपिका सूरी को भी किसी अन्य शाखा में भेजा जा सकता है।

IPS officers in mp and SP of Sehore Satna Raisen districts on the radar of transfer

वही एडीजी प्लानिंग विवेक शर्मा का भी यहां से तबादला किया जा सकता है। पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में डीजी रैंक के दो अफसर पदस्थ हैं। इनमें से एक को यहां से हटाया जा सकता है। यहां पर कैलाश मकवाना और उपेंद्र जैन पदस्थ हैं। दोनों ही डीजी रैंक के अफसर है। वहीं पुलिस फायर सर्विस से एडीजी आशुतोष राय को दूसरी जगह पर भेजा जा सकता है।

कई जिलों के एसपी भी हटाए जाएंगे

मध्य प्रदेश में एक दर्जन के लगभग जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले जा सकते हैं। चर्चा है कि एसपी अशोक नगर विनीत कुमार जैन, एसपी सीहोर मयंक अवस्थी, एसपी शहडोल कुमार प्रतीक, एसपी नर्मदापुरम गुरुकरण सिंह, एसपी रायसेन विवेक कुमार शैवाल, मंदसौर एसपी अनुराग सुजानिया, कटनी एसपी अभिजीत कुमार रंजन, एसपी सतना आशुतोष, आगर मालवा एसपी विनोद कुमार सिंह को बदला जा सकता है। इन पुलिस अधीक्षकों के अलावा भी कर से पांच अन्य जिलों के पुलिस अधीक्षकों का तबादला किया जा सकता है। इसी तरह कई डीआईजी भी बदले जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+