International Yoga Day: कहीं पहाड़ पर तो कहीं जल में हुआ योगा, लोग बोले- पहला सुख निरोगी काया
उज्जैन जिले में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राजभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान उज्जैन में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों युवाओं और वृद्धजनों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.
दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस " स्वयं एवं समाज के लिए योग"की थीम पर आयोजित किया गया। योग के दौरान बारिश भी होने लगी लेकिन योग के प्रति सभी का उत्साह बना रहा। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूखेड़ा, नगर निगम सभापति कलावती यादव, महापौर मुकेश टटवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहें।

उज्जैन में मनाया गया योगा दिवस
उज्जैन में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस " स्वयं एवं समाज के लिए योग"की थीम पर आयोजित किया गया। योग के दौरान बारिश भी होने लगी लेकिन योग के प्रति सभी का उत्साह बना रहा। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा भी राजभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान उज्जैन में आयोजित दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने क्षिप्रा नदी में जल योगा किया, तो वहीं नर्मदा नदी में भी कुछ लोगों ने जल योगा कर योगा के प्रति अपने भाव को व्यक्त किया है।
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने किया योगा
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इंदौर के शारदा कन्या विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता कर योगाभ्यास किया। साथ उत्कृष्ट विद्यार्थियों को पुरुस्कृत किया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। योगा दिवस पर इंदौर में अलग-अलग स्थान पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर योगा के प्रति अपना समर्पण व्यक्त किया है।
कुलमिलाकर, देखा जाए तो उज्जैन जिले में दसवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन राजभाऊ महाकाल स्टेडियम दशहरा मैदान उज्जैन में किया गया।
ये भी पढ़े- 'मेरी कोई भूमिका नहीं है...' प्रदीप मिश्रा और प्रेमानंद महाराज के बीच सुलह पर बोले कैलाश विजयवर्गीय












Click it and Unblock the Notifications