खुद लहूलुहान होकर भी बच्ची को स्तनपान कराती रही मां, तस्वीर वायरल

खुद लहूलुहान होकर भी बच्ची को दूध पिलाती रही मां, तस्वीर वायरल

भोपाल। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर से एक घायल मां की तस्वीर सामने आई है, जिसके सिर से खून बह रहा है और वो चोट की वजह से लगभग बेसुध है लेकिन उसकी बच्ची ना रोए इसलिए वो उसे अपना दूध पिला रही है। ये एक सड़क दुर्घटना के बाद ली गई तस्वीर है।

खुद लहूलुहान होकर भी बच्ची को दूध पिलाती रही मां, तस्वीर वायरल

मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में बारहा बसुरिया सड़क पर रविवार देर रात एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से नौ लोग घायल हो गए। घायलों में एक महिला और उसकी दुधमुंही बच्ची भी शामिल थी। ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट जाने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला बेसुध जमीन पर पड़ी थी तो उसकी बेटी रोने लगी, जिसे उसने खुद की गोद में लेकर चोट से बचाया था। ऐसे में लहूलुहान हालत में ही मां ने अपनी बच्ची को दूध पिलाना शुरू कर दिया। इसी दौरान किसी ने ये तस्वीर ले ली, ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद सभी को इलाज दिया गया। घायल मां और बच्ची की तबीयत भी ठीक बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+