Indore Weather: इंदौर में इस दिन तक मौसम के बिगड़े मिजाज का असर, जमकर होगी बारिश
MP Weather: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों में इन दिनों मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ नजर आ रहा है, जहां मौसम के बिगड़े में विकास के चलते प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में लगातार बारिश का दौर देखने मिल रहा है। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे तो वहीं हवाओं के चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इंदौर समिति आसपास के क्षेत्र में शनिवार और रविवार को भी मौसम के बिगड़े मिजाज का असर देखने मिल सकता है, जहां इंदौर समेत आसपास के जिलों में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। इसके साथ हवा चलने से तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

इंदौर में शुक्रवार की देर शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया, जहां शहर के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश का सिलसिला देखने मिला। अचानक हुई तेज बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित नजर आया, जहां वाहन चालकों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
इधर, अचानक हुई बारिश के बीच कई इलाकों में बिजली गुल होने की सूचना भी मिलती रही। अचानक बदले मौसम के मिजाज के चलते लोग परेशान नजर आए, जहां हर कोई बे-मौसम बारिश से बचने के लिए स्थान तलाशता रहा। मौसम वैज्ञानिकों ने आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहने की संभावना जताई है, जहां 15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम बना रहेगा।
मध्य प्रदेश के मौसमी परिवर्तन देखने मिला है, जहां प्रदेश के कुछ हिस्सों में लगातार आंधी और बारिश का दौर जारी है। मध्य प्रदेश के निमाड़ अंचल में खरगोन और खंडवा के आसपास लगातार हो रही बारिश के चलते मक्का की फसल प्रभावित हुई है। लगातार आंधी चलने से लोग परेशान नजर आ रहे हैं।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाली 15 अप्रैल तक इसी तरह का मौसम प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बने रहने की संभावना है, जहां हवा आंधी का दौर जारी रहेगा, तो वहीं बारिश होने की संभावना है। साथ ही ओलावृष्टि भी हो सकती है।
ये भी पढ़े- Indore Weather: बे-मौसम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, आगे भी जमकर होगी बरसात












Click it and Unblock the Notifications