Indian Railway ने बदला रिजर्वेशन नियम, अब कितने दिन पहले होगी सीट कन्फर्म, जानिए

Indian Railway: रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है, जहां रेलवे ने रिजर्वेशन के नियमों में बदलाव किया है. वहीं नियमों में हुए बदलाव के बाद अब रिजर्वेशन 60 दिन पहले हो सकेगा। वहीं इस नियम में हुए बदलाव के बाद अब देशभर के रेल यात्रियों के साथ-साथ पश्चिम रेलवे के यात्रियों को खास सुविधा मिलेगी।

पश्चिम रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि, पहले रेल यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए 120 दिन का समय मिलता था, जिससे रेल यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में कठिनाई का सामना करना पड़ता था। वहीं अब रेलवे की ओर से नियमों में हुए बदलाव के बाद रिजर्वेशन 60 दिन पहले हो सकेगा। वहीं अब इस नए नियम के बाद रेल यात्रियों को राहत मिली है.

Indore

ब्लॉक के कारण प्रभावित हुई ट्रेन

उत्‍तर रेलवे फिरोजपुर मंडल के जालंधर कैंट रेलवे स्‍टेशन पुनर्विकास कार्य हेतु प्रस्‍तावित ब्‍लॉक के कारण पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल से होकर जाने वाली कुछ ट्रेने परिवर्तित मार्ग से चलेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनों का विवरण निम्‍नानुसार है:-

1. 17 से 23 अक्‍टूबर तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12919 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया लुधियाना- फिल्‍लौर-नकोदर-लोहियां खास- कपूरथला-जालंधर-सिटी चलेगी।

2.17 से 21 अक्‍टूबर तक बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12471 बान्‍द्रा टर्मिनस श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया लुधियाना- फिल्‍लौर-नकोदर-लोहियां खास- कपूरथला-जालंधर-सिटी चलेगी।

3.23 अक्‍टूबर को जामनगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12477 जामनगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया लुधियाना- फिल्‍लौर-नकोदर-लोहियां खास- कपूरथला-जालंधर-सिटी चलेगी।

4.22 अक्‍टूबर को हापा से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12475 हापा श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया लुधियाना- फिल्‍लौर-नकोदर-लोहियां खास- कपूरथला-जालंधर-सिटी चलेगी।

5.19 अक्‍टूबर को गांधीधाम से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 12473 गांधीधाम श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा एक्‍सप्रेस वाया लुधियाना - फिल्‍लौर-नकोदर-लोहियां खास- कपूरथला-जालंधर-सिटी चलेगी।

6.19 से 23 अक्‍टूबर तक डॉ. अम्‍बेडकर नगर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 09321 डॉ. अम्‍बेडकर नगर श्रीमाता वैष्‍णोदेवी कटड़ा स्‍पेशल वाया लुधियाना- फिल्‍लौर-नकोदर-लोहियां खास- कपूरथला-जालंधर-सिटी चलेगी।

ये भी पढ़े- Indore में लड़कियों ने रैली निकाली, बिना दाढ़ी वाले बॉयफ्रेंड की कर दी मांग

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+