MP में रफ्तार पकड़ेगी त्यौहार स्पेशल ट्रेन, इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान

पश्चिम रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा त्‍योहारी सीजन के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए उधना-जयनगर-उधना स्‍पेशल, उधना-छपरा-उधना स्‍पेशल एवं वडोदरा-धनबाद-गोधरा के मध्‍य दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन स्‍पेशल किराया पर किया जाएगा। तीनों ट्रेने अनारक्षित रूप में चलेंगी।

Indore

गाड़ी संख्‍या 09001/09002 उधना जयनगर उधना अनारक्षित स्‍पेशल:-

गाड़ी संख्‍या 09001 उधना जयनगर स्‍पेशल शनिवार, 02 नवम्‍बर, 2024 को उधना से 10.10 बजे चलेगी तथा सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को 07.00 बजे जयनगर पहुँचेगी। इसका रतलाम मंडल के रतलाम 17.00 बजे एवं उज्‍जैन 19.05 बजे आगमन होगा। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09002 जयनगर उधना स्‍पेशल सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को जयनगर से 11.30 बजे चलकर बुधवार 06 नवम्‍बर, 2024 को 03.30 बजे उधना रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। यह ट्रेन मंगलवार को उज्‍जैन 18.15 बजे एवं रतलाम 20.20 बजे आएगी।। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्‍जैन, संतहिरदादाम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, बक्‍सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजिपुर, मुजफ्फरपुर, समस्‍तीपुर, दरभंगा एवं मधुबनी रेलवे स्‍टेशन पर ठहराव दिया गया है। इसमें चार स्‍लीपर एवं 12 सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे तथा सभी अनारक्षित रूप में चलेंगी।

गाड़ी संख्‍या 09005/09006 उधना छपरा उधना अनारक्षित स्‍पेशल:-

गाड़ी संख्‍या 09005 उधना छपरा स्‍पेशल शनिवार, 02 नवम्‍बर, 2024 को उधना से 19.00 बजे चलकर सोमवार, 04 नवम्‍बर, 2024 को 07.30 बजे छपरा रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। इस ट्रेन का रविवार को 02.05 बजे रतलाम एवं 04.05 बजे उज्‍जैन स्‍टेशन पर आगमन होगा। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09006 छपरा उधना स्‍पेशल सोमवार 04 नवम्‍बर, 2024 को छपरा से 10.30 बजे चलकर 05 नवम्‍बर, 2024 मंगलवार को 21.00 बजे उधना स्‍टेशन पर आगमन होगा। इस ट्रेन का मंगलवार को 11.05 बजे उज्‍जैन एवं 13.30 बजे रतलाम स्‍टेशन पर आगमन होगा। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में सूरत, सायण, भरूच, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, उज्‍जैन, संतहिरदादाम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुरवाड़ा, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, वाराणसी, औंडि़हार, गाजिपुर सिटी एवं बलिया रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सात स्‍लीपर एवं छ: सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे तथा सभी कोच पूर्णत: अनारक्षित रूप में चलेगी।

गाड़ी संख्‍या 09115/09116 वडोदरा धनवाद गोधरा स्‍पेशल:-

गाड़ी संख्‍या 09115 वडोदरा धनबाद स्‍पेशल शनिवार 02 नवम्‍बर, 2024 को वडोदरा से 00.45 बजे चलकर रविवार 03 नवम्‍बर, 2024 को 11.30 बजे धनबाद रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। यह ट्रेन शनिवार को 02.50 बजे दाहोद, 05.00 बजे रतलाम, 05.50 बजे नागदा, 07.10 बजे उज्‍जैन एवं 08.00 बजे मक्‍सी आगमन होगा। इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09116 धनबाद गोधरा स्‍पेशल रविवार 03 नवम्‍बर, 2024 को धनबाद से 14.30 बजे चलकर मंगलवार 05 नवम्‍बर, 2024 को 00.45 बजे गोधरा रेलवे स्‍टेशन पहुँचेगी। यह ट्रेन सोमवार को 19.15 बजे मक्‍सी, 20.15 बजे उज्‍जैन, 21.25 बजे नागदा, 22.05 बजे रतलाम एवं 23.20 बजे दाहोद पहुँचेगी। इस ट्रेन का दोनों दिशाओं में दाहोद, रतलाम,नगदा, उज्‍जैन, मक्‍सी, संतहिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्‍याय, सासाराम, डेहरी ओन सोन, गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड एवं पारसनाथ रेलवे स्‍टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इस ट्रेन में सेकंड एसी कम थर्ड एसी, स्‍लीपर एवं सामान्‍य श्रेणी के कोच रहेंगे।

ट्रेनों के ठहराव समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.inपर जाकर अवलोकन कर सकते हैं।

ये भी पढ़े- Diwali और छठ पूजा पर स्पेशल ट्रेन, रतलाम से इंदौर तक यात्रियों को मिलेगा फायदा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+