MP News: तेलंगाना, उड़ीसा से भोपाल गांजा लाने में महिला आरोपियों की बढ़ रही संख्या, 4 माह में पकड़े 16 तस्कर
Bhopal Crime News: राजधानी भोपाल में मादक पदार्थों की तस्करी में महिलाओं की सक्रियता तेजी से बढ़ती जा रही है। पुलिस का ख्वाब अब महिलाओं अपराधियों में दिखाई नहीं दे रहा है। यही वजह है कि महिलाएं बराबरी से पुरुषों के साथ मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त हो रही हैं।
महिलाओं के तस्करी में लिप्त होने की सबसे बड़ी वजह महिलाओं के तस्करी में लिप्त होने की सबसे बड़ी वजह ये है कि पुलिस उन पर शक नहीं करती और ट्रेन में सफर के दौरान पुलिस आमतौर पर उनके सामान की चेकिंग नहीं करती। यही कारण है कि महिलाएं तेलंगना और उड़ीसा से गांजे की तस्करी आसानी से कर लेती है।

महिला आरोपी पकड़े जाने के बाद जेल से रिया होकर दोबारा तस्करी में लग जाती है। पिछले 5 साल में क्राइम ब्रांच द्वारा 18 महिलाओं को गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इन पर कार्रवाई कर कर जेल भी भेजा, लेकिन रिहा होने के बाद इनमें से अधिकतर महिलाएं दोबारा तस्करी करने लगी। इस साल अप्रैल तक क्राइम ब्रांच तीन महिलाओं और 13 युवकों को मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में पड़ चुकी है।
क्राइम ब्रांच ने 10 अप्रैल को श्याम नगर मल्टी हबीबगंज निवासी रीना हुई के और कौशल्या बाई अहिरवार को गिरफ्तार किया था यह महिलाएं विशाखापट्टनम से तस्करी करके गंज भोपाल लाइन थी उनके कब्जे से करीब 3:30 लख रुपए कीमत का 16 किलो 500 ग्राम गांजा बरामद किया गया था रीना को जनवरी में भी क्राइम ब्रांच ने गांधी की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया था, लेकिन जेल से रिहा होने के बाद दोबारा वे तस्करी करने लगी।

तस्करों ने अपना रूट तैयार कर रखा है।
क्राइम ब्रांच में 20 मई को सीहोर निवासी सुरेश गौड़ चैन सिंह अहिरवार और प्रियंका नागर, कोलार निवासी सत्यम त्रिपाठी को गिरफ्तार किया था। उनके बैग में पैकेट में रखा 4.40 लाख रुपए कीमत का 18 किलो 500 ग्राम गांजा मिला था। आरोपी उड़ीसा से गांजा लेकर ट्रेन से नागपुर और वहां से बस द्वारा भोपाल पहुंचे थे इसी तरह क्राइम ब्रांच ने 21 में 2023 को मुर्गी बाजार सुलभ कांप्लेक्स के पास जहांगीर आवास से सुभाष वार्ड, खुरई जिला सागर निवासी संजय घोसी को 18 ग्राम ब्राउन शुगर और 1 किलो ढाई सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था।












Click it and Unblock the Notifications