कभी देखा है ऐसा हाल! भीषण गर्मी में बिजली के ट्रांसफॉर्मर पर लगाए कूलर, वीडियो वायरल
Raisen News: मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और रायसेन भी इससे अछूता नहीं है। इस भीषण गर्मी में यहां बिजली ट्रांसफॉर्मर भी बेहाल हैं। तापमान के बढ़ने से ट्रांसफॉर्मर भी ज़्यादा गर्म हो रहे हैं, जिसके चलते बिजली आपूर्ति में बाधा आने का ख़तरा बना हुआ है।
इस समस्या से निपटने के लिए रायसेन में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा करने के लिए कूलर लगाए गए हैं। ये कूलर ट्रांसफॉर्मर के आस-पास रखे गए हैं, ताकि ट्रांसफॉर्मर की गर्मी कम हो सके कूलर लगने की ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

बिजली कंपनी के शहर के जेई प्रांजल शर्मा ने बताया कि पावर ट्रांसफार्मर में आयल भरा होता है। इनका तापमान 45 डिग्री के आसपास रहता है। यह अपना 80 डिग्री तक होने पर काम करता है। इससे अधिक होने पर टिपिंग करने लगता है।
इन दिनों बाहरी तापमान भी 45 डिग्री के आसपास रह रहा है। ऐसे में दोनों का तापमान मिलकर 90 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिससे टिपिग की समस्या बढ़ रही है। इस पर नियंत्रण के लिए ट्रांसफार्मर के पास बड़ा कूलर लगाया गया है। ताकि इसका तापमान 80 डिग्री के नीचे रहे और लगातार बिजली मिलती रहे। शर्मा ने बताया कि स्टेशन पर लगे बड़े ट्रांसफार्मर से 11000 तथा 33000 केवी की लाइन गुजरती है। जिससे यह बहुत गर्म होता है।
गर्मियों के दिनों में बिजली खांभों डीपी, आदि की आर्थिग सूख जाती है। जिससे वोल्टेज कम होने लगता है। साथ ही टिपिंग बढ़ जाती है। इससे बचने के लिए अर्थिंग में पानी डालना चाहिए बिजली कंपनी ने नगर पालिका को शहर में सभी डीपी की अर्थिंग पर पानी डालने के लिए कहा गया है।












Click it and Unblock the Notifications