shivpuri: प्रेमी ने 1 साल की बच्ची के रोने पर उसकी हत्या कर दी, महिला बेंगलुरु से भाग कर आई थी शिवपुरी

shivpuri News: शिवपुरी में सनकी आशिक ने एक साल की मासूम बच्ची की हत्या इसलिए कर दी, क्योंकि वह तेज तेज रो रही थी। महिला की प्रेमी ने पहले तो बच्ची को पकड़ कर जमीन पर पका इसके बाद मुंह पर हाथ रखकर सांसे रोकी और उसकी हत्या कर दी और रात भर मां और बच्ची के सामने बैठा रहा। सुबह होते ही फरार हो गया।

यह घटना शिवपुरी के बामौरकला थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। दर्शन महिला अपने पति को छोड़कर करीब 20 दिन पहले बेंगलुरु से प्रेमी के साथ भाग कर शिवपुरी आई थी। सोमवार रात करीब 12 बजे महिला के प्रेमी ने बच्ची के रोने पर उसकी जमीन पर पटक दिया और उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रात भर मां अपनी बेटी के शव को कलेजे से चिपकाए रोती रही।

In Shivpuri s Bamourkala a woman lover killed her 1 year old girl when she cried

बेंगलुरु में मजदूरी के दौरान महिला को आरोपी से हुआ प्यार

भैयालाल आदिवासी, जो बामौरकला थाना के सुलार खुर्द गांव का निवासी है, पिछले एक साल से बेंगलुरु में मजदूरी कर रहा था। वह किसी ठेकेदार के यहां सड़क निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहा था। बेंगलुरु में उसकी मुलाकात टीकमगढ़ जिले से आई 35 वर्षीय जयंती आदिवासी से हुई। जयंती अपने पति और तीन बच्चों के साथ बेंगलुरु में रह रही थी। मजदूरी के दौरान भैयालाल और जयंती के बीच प्यार हो गया।

महिला की 10 साल पहले टीकमगढ़ में हुई थी शादी

जयंती की शादी 10 साल पहले टीकमगढ़ के निवासी परमानद आदिवासी से हुई थी। उनके दो बच्चों, 9 वर्षीय दामनी और 8 वर्षीय देव के साथ, और एक साल की छाया के साथ, जयंती बेंगलुरु में अपने पति परमानद के साथ रह रही थी।बेंगलुरु में ही उसकी मुलाकात भैयालाल आदिवासी से हुई। करीब 20 दिन पहले, जयंती ने अपने पति परमानद और बच्चों दामनी तथा देव को बेंगलुरु में छोड़कर प्रेमी भैयालाल के साथ शिवपुरी भाग जाने का फैसला किया। हालांकि, वो अपनी एक साल की बेटी छाया को अपने साथ ले आई।

भैयालाल ने जयंती को 20 दिन पहले बेंगलुरु से अपने गांव, सुलार खुर्द लाकर वहां पत्नी के रूप में रहने शुरू कर दिया था। हालांकि, एक साल की छाया की लगातार रात को रोने की वजह से भैयालाल परेशान हो गया था। जयंती के अनुसार, एक रात सभी ने रात 10 बजे खाना खाकर सोने की तैयारी की। रात 12 बजे उनकी बेटी छाया रोने लगी, जिससे भैयालाल की नींद खुल गई। छाया के रोने से भड़ककर भैयालाल ने उसे पीटा, जिससे वह और जोर से रोने लगी।

बामौरकला थाना प्रभारी नीतू सिंह ने बताया कि आरोपी भैयालाल आदिवासी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। जयंती की सास को फोन के माध्यम से जानकारी दी गई है, जबकि जयंती के पति परमानंद से अभी तक संपर्क नहीं हो पाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+