अजीब मामला : 30 साल पहले की थी लव मैरिज, अब मौत पर श्मशान से शव छीनकर ले गए मायके वाले, जानिए वजह

आलीराजपुर। मध्य प्रदेश के आलीराजपुर में नानपुर पुलिस थाना इलाके के मोरी फलिया में अजीब मामला सामने आया है। यहां पर प्रेम विवाह के तीस साल बाद एक महिला की मौत पर बवाल हो गया। ससुराल वाले मृतका का अंतिम संस्कार कर रहे थे तो अचानक पहुंचे मायके श्मशान से महिला का शव उठाकर ले गए।

 In-laws took carcass after 30 years of love marriage for fine of five thousand rupees

अंतिम संस्कार के समय एनवक्त पर ससुराल वालों से शव छीन ले जाने की वजह मायके वालों का बेटी प्रति स्नेह नहीं बल्कि एक कुप्रथा के चलते यह कदम उठाया गया। मायके वाले अपनी बेटी की मौत पर उसके ससुराल वाले से दंड वसूलना चाहते थे। फिर वे पांच हजार रुपए लेकर माने और शव लौटाए।

जानकारी के नानपुर के मोरी फलिया निवासी सन बाई ने तीस साल पहले 25 साल की उम्र में घर से भागकर शादी की थी। बुधवार को सन बाई की मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग गुरुवार को उसके शव का अंतिम संस्कार कर रहे थे। तभी सन बाई के मायके वाले लोग मुक्तिधाम में ही पहुंच गए और आरोप लगाया कि तीस पहले हमारी लड़की भगाकर ले जाने पर दंड के पांच हजार रुपए बकाया है जब तक उन्हें ये राशि नहीं दी जाएगी, तब तक वे महिला का शव नहीं देंगे और शव को अपने गांव में ले जाकर जलाएंगे।

इसके बाद मायके पक्ष के लोग महिला का शव शव लेकर नानपुर पुलिस थाने में पहुंच गए। वहां पर दोनों पक्षों में विवाद हुआ। बाद में 5 हजार दंड देने के बाद शव ससुराल वालों को सौंपा गया। इस तरह पूरा विवाद करीब एक घंटे तक चला। मामला आदिवासी समाज की रीति-रिवाज से जुड़ा था, इसलिए पुलिस ने ज्यादा दखल नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+