जोबट में राहुल गांधी ने बताया कि भाजपा को लोकसभा चुनाव 2024 में कितनी सीटें मिलेगी
मध्य प्रदेश शहीद देश के विभिन्न राज्यों में लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के तहत मतदान किया जा रहा है। इस बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
दर्शन लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर विभिन्न राजनीतिक विश्लेषण और पत्रकार व राजनेता अपने अपने दावे कर रहे हैं। वही मध्य प्रदेश के रतलाम झाबुआ लोकसभा क्षेत्र में राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान बड़ा बयान दिया उन्होंने कहा कि भाजपा 400 पर का नारा दे रही है लेकिन 400 तो छोड़िए उन्हें डेढ़ सौ सीटें भी नहीं मिलने वाली है।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जोबट (अलीराजपुर) में कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया जी के समर्थन में विशाल जनसभा में शामिल हुए इसके साथ ही कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी जी की सेगांव (खरगोन) में कांग्रेस प्रत्याशी पोरलाल खरते जी के समर्थन में विशाल जनसभा में शामिल हुए।
जनसभा को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का चुनाव है, हिंदुस्तान के संविधान को बीजेपी और आरएसएस खत्म करना चाहते हैं, बदलना चाहते हैं, फेंक देना चाहते हैं और कांग्रेस पार्टी एवं इंडिया गठबंधन संविधान को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। जो भी हिंदुस्तान के आदिवासियों को, दलितों को, पिछड़ों को मिला है वह सब संविधान की बदौलत मिला है, आपके जल, जमीन और जंगल का जो हक है वह सारा का सारा इस संविधान की बदौलत मिला है।

गांधी ने कहा कि पब्लिक सेक्टर, शिक्षा एवं स्वास्थ्य उसमें जो आरक्षण जो एससी, एसटी एवं ओबीसी को मिलता है वह संविधान के कारण मिलता है, भाजपा के नेताओं ने कहा है कि उसे 400 पार सीटें संविधान को बदलने के लिए चाहिए परंतु 400 छोड़िए उन्हें तो 150 सीटें भी नही मिलेंगी। इनके अलग-अलग नेता कहते हैं कि हम दलित, आदिवासी एवं पिछड़ों से आरक्षण छीन लेंगे, मैं आपसे कहना चाहता हूं आरक्षण को छीनने की बात तो छोड़िए हम तो उसकी सीमा भी 50 प्रतिशत से बढ़ा देंगे इनको जो करना है कर लें और गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को जितने आरक्षण की ज़रूरत है वह हम देने जा रहे हैं। यह जो टीवी वाले हैं कभी बॉलीवुड की शादी दिखा देंगे, कभी कोई और अन्य कार्यक्रम दिखा देंगे, कभी उद्योगपति के बेटे की शादी दिखा देंगे परंतु आपके आदिवासियों की बच्चियों से बलात्कार होता है, आपकी जमीन छीनी जाती है, ऐसी खबरें नहीं दिखाई जाती, इसका कारण यह है कि मीडिया में तथा बड़ी-बड़ी कंपनियों में एक भी आदिवासी, दलित अथवा पिछड़े वर्ग का व्यक्ति आपको बड़े पद पर नहीं मिलेगा।

गांधी ने कहा कि हम आपको आदिवासी कहते हैं, आदिवासी का अर्थ है इस जमीन के सबसे पहले मालिक, हमने आपको जमीन अधिग्रहण बिल दिया, फॉरेस्ट राइट एक्ट दिया, पेसा कानून दिया और अन्य अधिकार दिए परंतु जैसे ही इनकी सरकार आती है उन सब अधिकारों को कमजोर किया जाता है। केंद्र सरकार के 90 सबसे बड़े अफसर में एक भी आदिवासी नहीं, तीन ओबीसी से हैं जबकि उनकी 50 प्रतिशत आबादी है, तीन एससी से हैं जो कि 15 प्रतिशत आबादी है, ना आप बड़े मीडिया संस्थान चलाते दिखते हैं, ना बड़ी यूनिवर्सिटी चलाते दिखते हैं, ना बड़े कॉलेज चलाते दिखते, ना बड़े अस्पताल चलाते, ऐसा लगता है कि आपकी कोई भागीदारी ही नहीं है। हम इस व्यवस्था को बदलना चाहते हैं हम चाहते हैं बड़े-बड़े मीडिया संस्थान में आपके लोग हों, बड़े-बड़े कॉलेज, प्राइवेट यूनिवर्सिटी में आपके लोग हों, बड़े-बड़े उद्योगों में आपके लोग हों, सरकार में आपके लोग हों तथा हर जगह आपका प्रतिनिधित्व हो। इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि हम जाति आधारित जनगणना करेंगे जिससे कि आपकी आबादी तथा बड़े-बड़े संस्थानों में आपकी भागीदारी कितनी है इसका डाटा मिल पाएगा। यह क्रांतिकारी काम है इसे हम करने जा रहे हैं।
गांधी ने कहा कि कि नरेंद्र मोदी ने 22 उद्योगपतियों का 16 लाख करोड रुपए का कर्ज माफ किया, अगर वे उद्योगपतियों को पैसा दे सकते हैं तो हम गरीबों को, दलितों को, पिछड़ों को, सामान्य वर्ग के आर्थिक रूप से अक्षम लोगों को भी पैसे दे सकते हैं। उन्होंने 22 अरबपति बनाए, हम करोड़ों लखपति बनाने जा रहे हैं, महालक्ष्मी योजना के तहत 8500 रुपए हर गरीब महिला के खाते में हर महीने डाले जाएंगे, साल भर में एक लाख रुपए की राशि दी जाएगी।इसके साथ ही हम किसानों का कर्ज माफ करेंगे तथा एमएसपी की कानूनी गारंटी बनाएंगे। युवाओं के लिए ष्पहली नौकरी पक्की योजनाष् इस 1 साल की अप्रेंटिसशिप में बड़ी कंपनियों में आपको काम करने का अनुभव मिलेगा और 1 लाख रुपया साल भर का वेतन यानी 8500 रुपए प्रतिमाह युवाओं को दिया जाएगा।
अरबपतियों के बेटे अपने पिता की कंपनी में अप्रेंटिसशिप करते हैं उसके उसमें उन्हें पैसा मिलता है और उसके बाद नौकरी परंतु यह मौका बेरोजगारों को नहीं मिलता हम यह मौका बेरोजगारों को देंगे, इन्होंने नोटबंदी करी, गलत तरीके से जीएसटी लगाया, छोटे उद्योग खतम करे। मनरेगा में 250 से बढ़ाकर 400 रुपए दिए जायेंगे, आशा ऊषा कार्यकर्ताओं को दुगना पैसा दिया जाएगा । जितना पैसा नरेंद्र मोदी ने उद्योगपतियों को दिया है उतना पैसा हम गरीब, किसान मजदूर को देने जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications