ये भी गजब हैंः देवरी नगर पालिका में भाजपा जिलाध्यक्ष ने दिला दी पार्षदों को संविधान की शपथ
सागर, 3 सितम्बर। मप्र के सागर जिले की देवरी नगर पालिका में पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह मजाक बन गया। यहां किसी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति, अधिकृत अधिकारी के बजाय भाजपा जिलाध्यक्ष ने पार्षदों को पद एवं संविधान की शपथ दिला दी। मामले में देवरी से कांग्रेस विधायक हर्ष यादव ने कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि निकायों और सांवैधानिक संस्थाओं का माखौल उड़ाया जा रहा है।

मप्र में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में हुए निर्वाचन के बाद देवरी नगर पालिका के लिए निर्वाचित हुए पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को आयोजित किया गया था। इसकी जोर-शोर से तैयारियां चल रही थीं। सोमवार को जब शपथ-ग्रहण समारोह हुआ तो अजीब सी स्थिति बन गई। यहां बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव सीरोठिया ने पार्षदों को पद एवं संविधान की शपथ दिला दी। जानकार लोग इस शपथ को संविधान के नियमों के विपरीत बता रहे हैं। नियमों में ऐसा कहीं उल्लेख नहीं है कि किसी पार्टी का कोई अध्यक्ष या पदाधिकारी पार्षदों को इस तरह संवैधानिक शपथ दिला सकता है।
विधायक बोले-प्रोटोकाॅल का खुला उल्लंघन है
भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया द्वारा पार्षदों को शपथ दिलाए जाने के मामले में देवरी से कांग्रेस के विधायक व पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि यह गलत है। संवैधानिक संस्थाओं का खुला माखौल उड़ाया जा रहा है। प्रोटोकाॅल का खुला उल्लंघन है। संवैधानिक संस्थाओं में राज्यापाल, उनके द्वारा अधिकृत व्यक्ति, अधिकृत अधिकारी ही पार्षद को शपथ दिला सकते हैं। देवरी में नगर पालिका में पार्षदों को भाजपा जिलाध्यक्ष द्वारा शपथ दिलाया जाना माखौल उड़ाने जैसा ही है।
-
Ujjain Vikram Trade Fair: CM मोहन यादव की पहल का असर, 29 हजार+ गाड़ियां बिकीं, जानिए कितनी मिल रही टैक्स छूट -
MP News: मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीधी कलेक्टर हटाए, जानिए क्यों गिरी गुना एसपी पर भी गिरी गाज -
Bhopal में गोहत्या पर बवाल: आधी रात सड़कों पर उतरे सैकड़ों लोग, रासुका लगाने की मांग से बढ़ा तनाव -
MP News: गुना को मिली नई महिला एसपी, कौन हैं IPS हितिका वसाल? जानिए पूरा प्रोफाइल -
गुना हवाला कांड: जानिए कैसे हुआ 1 करोड़ कैश पर ‘सेटलमेंट’ का खेल? 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड, जांच तेज -
दतिया में डकैती की साजिश नाकाम, पंडोखर पुलिस ने 3 शातिर बदमाश हथियारों सहित दबोचे, 2 फरार -
MP Highway Scam: हाईवे घोटाला, NH-146 में कचरा डालकर बन रही सड़क? ग्रामीणों का आरोप, NHAI से जांच की मांग -
Bhopal News: भोपाल नगर निगम का 3938 करोड़ का बजट पेश, महापौर मालती राय के बड़े दावे, लेकिन पुराने वादे अधूरे -
दतिया में फेसबुक फ्रेंड बनकर 18 लाख की ठगी: इलाज, नौकरी और एक्सीडेंट के बहाने महिला से पैसे ऐंठे -
CM मोहन यादव का ‘सफलता के मंत्र’ कार्यक्रम: UPSC में चयनित 61 युवाओं से करेंगे सीधा संवाद, जानिए पूरी डिटेल -
भोपाल में हिंदू उत्सव समिति की बड़ी बैठक, लव जिहाद पर चिंता, महिला जागरूकता अभियान का ऐलान -
Monalisa की शादी के 8 दिन बाद ये क्या हो गया? मुस्लिम पति पर बड़ा खुलासा, डायरेक्टर के बयान से मचा हड़कंप












Click it and Unblock the Notifications