शिवराज के 'शांति उपवास' के बीच उनके मंत्री का बयान सुनिए
भोपाल। मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र के 10 में से 7 जिलों में अपनी मांगों के लिए आंदोलित किसानों से शांति की अपील लिए राज्य में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार शनिवार से भोपाल के दशहरा मैदान में उपवास पर है।
हालांकि इसी दौरान राज्य के कृषि मंत्री गौरी शंकर बिशेन ने किसानों को किसी भी तरह की राहत देने से इनकार किया है।
समाचार एजेंसी एएनआई को दिए बयान में गौरी शंकर ने कहा है कि सरकार किसानों को पहले ही बिना ब्याज के ऋण उपलब्ध करा रही है ऐसे में कर्जमाफी की कोई जरूरत नहीं है।

जब ब्याज लगाया ही नहीं तो...
गौरी शंकर ने कहा कि कर्ज माफी की कोई संभावना ही नहीं है क्योंकि जब साल 2008 में मैं मंत्री बना तो मैंने 3 फीसदी पर ऋण उपलब्ध कराने का वादा किया और उसके अगले साल हहमने 1 फीसदी ब्याज पर ऋण उपलब्ध कराया। इसके बाद ऋण शून्य फीसदी ब्याज पर उपलब्ध कराया। जब हमने ऋण पर कोई ब्याज लगाया ही नहीं तो हम माफ कैसे कर सकते हैं? मैं पूर्ण रूप से ऋण माफी के पक्ष में नहीं है। ना तब , ना अब।'
इसके बाद गौरी शंकर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में कृषि क्षेत्र अच्छी तरह से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि किसानों के समर्थन से, हमारी सरकार ने कृषि क्षेत्र में 20 प्रतिशत की वृद्धि दर हासिल की और यह पिछले पांच सालों से बनाए रखा गया है।
मंत्री ने कांग्रेस पार्टी को राजनीतिक लाभ के लिए किसानों के आंदोलन का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।
कांग्रेस कर रही है गुमराह
उन्होंने कहा, 'राज्य के किसानों को कांग्रेस पार्टी द्वारा गुमराह किया जा रहा है। वे आग में घी डालने की कोशिश कर रहे हैं। पार्टी उनके आंदोलन के लिए इस आंदोलन का उपयोग कर रही है।'
इस बीच, राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मौजूदा तनाव की स्थिति को फिर से पटरी पर लाने के लिए दशहरा मैदान में 'शांति के लिए' अनिश्चितकालीन उपवास शुरू कर दिया है। गुरुवार (8 जून ) को रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) की दो कंपनियां हिंसाग्रस्त मंदसौर जिले में तैनात थे।
मध्यप्रदेश में किसान अपने उत्पाद के लिए बेहतर कीमतों की मांग कर रहे हैं और ऋण चुकौती पर छूट भी चाह रहे हैं। हालांकि, 6 जून को मंदसौर में पुलिस की गोलीबारी में पांच किसानों की हत्या के बाद विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। हिंसक विरोध बाद में नीमच, इंदौर, खरगोन, उज्जैन, शाहजन्हपुर, सेहोर, रायसेन और हरदा के पिछले कुछ दिनों में पड़ोसी जिलों में फैल गया।












Click it and Unblock the Notifications