MP Weather: एमपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश-ओले गिरने की संभावना, इन जिलों में अलर्ट
MP Weather Today: मध्य प्रदेश में मौसम (Mausam) का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच एक बार फिर बारिश का दौर शुरू हो रहा है।
सोमवार को रायसेन, बड़वानी, सिवनी, इंदौर, भोपाल, धार, बालाघाट और बैतूल जिलों में जबरदस्त बारिश हुई। धार में तो ओले भी गिरे हैं। अत्याधिक बारिश के कारण बालाघाट जिले के मलाजखंड में पारा गिरकर 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह एक दिन में 16 डिग्री सेल्सियस की बड़ी गिरावट है। बारिश के कारण नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा , सिवनी, बैतूल का तापमान भी 34 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया।

सोमवार को राजधानी भोपाल में भी सुबह से लेकर दोपहर तक कुछ स्थानों में रुक रुक कर बारिश हुई। अवधपुरी, एमपी नगर, न्यू मार्केट और चार इमली क्षेत्र में काफी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार इन दिनों पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण मौसम में बदलाव देखने को मिला है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 24 अप्रैल तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो सकती है।
सोमवार को पिछले 24 घंटे की स्थिति देखी जाए तो उज्जैन, ग्वालियर, शहडोल, भोपाल, इंदौर, सागर संभागों के जिलों में कहीं-कहीं, जबकि जबलपुर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। जबकि नर्मदापुरम संभाग के जिलों में अनेक जगहों पर पानी गिरा, वहीं सीधी जिले में सबसे गर्म रात रही।
बारिश और ओलावृष्टि के लिए चेतावनी
मौसम विभाग ने मंगलवार को भी प्रदेश के कई जिलों में जबरदस्त ओलावृष्टि के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी की है। खरगोन, धार, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट,नर्मदापुरम, बैतूल, खंडवा और पांढुर्णा जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है।
जबकि भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर,बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, राजगढ़, हरदा, बुरहानपुर, रीवा, मऊगंज, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर और मैहर जिलों में कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ वज्रपात हो सकता है और पानी भी गिरने का अनुमान है।












Click it and Unblock the Notifications