MP News: शौचालय नहीं बना तो मायके चली जाऊंगी', पत्नी का पति को अल्टीमेट
Tikamgarh Wife Demand Toilet: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में शौचालय बनने की आश टूटने पर एक दांपत जीवन टूटने के कगार पर है। महिला ने पति को साफ बता दिया की शौचालय के अभाव में वह अपने मायके चली जायेगी और शौचालय बनने के बाद ही ससुराल में कदम रखेगी।
दूसरी तरफ पति का कहना है की वह गरीब है और इतना पैसा नही की वह तुरंत शौचालय बनवा सके, पत्नि ने चेतावनी देते हुये कहा की शौचालय नही बनवाया तो वह दांपत जीवन तोड देगी।

पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ के ग्राम चन्द्रपुरा का है। जहां गांव की एक महिला अपने पति से कह रही है की घर में शौचालय बनवाओं वरना दांपत जीवन तोड दूंगी, वही सरकार की मदद से बनवाये जा रहे शौचालय की मांग करने पर गांव पंचायत का सचिव गाली गलौच करते हुये पति को धमका रहा है।
Recommended Video
प्रेम विवाह के बाद एक विवाहिता बच्चों सहित अपनी ससुराल चन्द्रपुरा गांव पहुंची तो वहां टॉयलेट नहीं होने पर वह नाराज हो गई और बोली की वह खुले में शौच नही जायेगी और शौचालय के अभाव में वह अपने मायके चली जायेगी, उसने पति को साफ बता दिया है की शौचालय बनने के बाद ही वह ससुराल में कदम रखेगी।
दूसरी तरफ ससुराल वालों का कहना है की वे गरीब हैं और उनके पास इतना पैसा नहीं है की वह इसे तुरंत बनवा सकें, पत्नी ने चेतावनी दी है की शौचालय नहीं बनवाया तो वह दंपत जीवन तोड देंगी, काफी समझाने के बाद भी पत्नि मंजू भटट अपनी जिद पर अड़ी है।
पत्नि की जिद पूरी करने के लिये राकेश भट्ट ने सरकारी योजना के तहत शौचालय बनवाने के लिये ग्राम पंचायत में आवेदन दिया, जिस पर कोई कार्यवाही नही होने पर राकेश भट्ट जनपद पंचायत कार्यालय पहुंचा जहां अधिकारियों ने कहा की ग्राम पंचायत से लिखवाकर लाये तभी आपका नाम शौचालय निर्माण की सूची में जोड़ा जायेगा।
अधिकारी की बात सुन राकेश भट्ट ने ग्राम पंचायत सचिव रामदयाल यादव को फोन क्या लगाया उसने गाली गलौच करते हुये तुरंत फोन बंद करने की धमकी दी और शौचालय बनने की आश टूटने पर अब राकेश भट्ट को दाम्पत्य जीवन टूटने का डर सता रहा है।












Click it and Unblock the Notifications