'मध्य प्रदेश में इस बार नहीं किया तो भविष्य में कभी नहीं होगा गठबंधन', कांग्रेस से नाराज अखिलेश यादव की दो टूक

Madhya Pradesh Elections 2023 Akhilesh Yadav Angry Congress: मध्य प्रदेश विधासभा चुनाव की तारीख का ऐलान हो गया है। सभी पार्टियों जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। लेकिन INDIA गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस के फैसले से समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने नाराजगी दिखाई है। उन्होंने कांग्रेस को दो टूक में कहा है कि अगर गठबंधन प्रदेश स्तर पर नहीं हुआ तो भविष्य में भी गठबंधन नहीं होगा।

दरअसल, अखिलेश यादव मध्य प्रदेश चुनाव के लिए कई सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारे थे। कांग्रेस ने उन सीटों पर भी अपना उम्मीदवार उतार दिया है। इसको लेकर अखिलेश यादव काफी नाराज हो गए।

MP में नहीं किया तो भविष्य में कभी नहीं होगा गठबंधन: अखिलेश

सपा प्रमुख को लगा कि कांग्रेस उनके लिए कुछ सीटें छोड़ देंगी, लेकिन कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपना उम्मीदवार उतार दिया है। खासतौर से अखिलेश यादव को उम्मीद थी कि पिछले चुनाव में सपा को जिन सीटों पर जीत मिली थी, उन सीटों पर कांग्रेस अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगी।

अखिलेश यादव इतना नाराज हो गए कि पार्टी का घोषणा पत्र निकालकर कांग्रेस को स्पष्ट कह दिया कि अगर इस बार प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं किया तो भविष्य में कभी प्रदेश स्तर पर गठबंधन नहीं होगा। इससे साफ पता चलता है कि INDIA गठबंधन में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। कांग्रेस से सपा असहज दिख रही है।

साथ ही अखिलेश यादव ने कांग्रेस को धमकी या चुनौती दे दी है। उनका कहना है कि अगर अभी मध्य प्रदेश में गठबंधन नहीं किया तो 2024 में उत्तर प्रदेश में हम नहीं करेंगे। इससे यह भी स्पष्ट हो गया है कि कम से कम इस चुनाव में विपक्षी दलों का INDIA गठबंधन टूट चुका है। बता दें कि 17 नवंबर को मध्य प्रदेश में चुनाव है।

यह भी पढ़ें- Deoria Hatyakand: सत्य प्रकाश दुबे के घर का मंजर देख हैरान रह गए पूर्व सीएम अखिलेश, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+