Deoria Hatyakand: सत्य प्रकाश दुबे के घर का मंजर देख हैरान रह गए पूर्व सीएम अखिलेश, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
Akhilesh Yadav News Deoria: समाजवादी पार्टी के मुखिया व उत्तर प्रेदश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सोमवार को देवरिया के फतेहपुर गांव पहुंचे। यह वहीं गांव हैं जहां 2 अक्टूबर को 6 लोगों की हत्या कर दी गयी थी। जिसमें सत्य प्रकाश दुबे के परिवार के पांच व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम चंद यादव की हत्या कर दी गयी थी। अखिलेश ने दोनों मृतकों के परिजनों से मुलाकात की एंव मृतकों को श्रद्धांजलि दी।
सत्य प्रकाश दुबे के घर का मंजर देख हैरान रह गए अखिलेश यादव
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव सबसे पहले फतेहपुर गांव के लेहड़ा टोला स्थित सत्य प्रकाश दुबे के घर गए। यहां उन्होंने पांच मृतकों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह उस घर में गए जहां पांच लोगों की हत्या कर दी गयी थी। वहां का मंजर देख वह हैरान हो गए। वह द्रवित नजर आए।

प्रेमचंद यादव की पत्नी व बेटियों का बढ़ाया ढ़ाढस
इसके बाद अखिलेश यादव अभयपुर टोला स्थित पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद यादव के घर पहुंचे। वहां मृतक पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम यादव के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके दौरान प्रेम की पत्नी शीला और दो बेटियों मौजूद रहीं। अखिलेश यादव ने उन्हें ढांढस बंधाया।
Recommended Video
2 अक्तूबर को सुबह छह बजे जमीन के विवाद में एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी गई थी। इससे गुस्साएं पूर्व जिला पंचायत सदस्य के पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के घर में घुसकर पति, पत्नी और उसकी तीन संतानों को गोली मारकर और धारदार हथियार से प्रहार कर हत्या कर दी थी, जबकि एक बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया था।












Click it and Unblock the Notifications