MP News: नए साल का जश्न मनाने को तैयार IAS और IPS अफसर, थाईलैंड, बाली, दुबई व नागालैंड जाएंगे अधिकारी
MP News : नए साल का जश्न मनाने के लिए और इस साल को अलविदा कहने के लिए मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस और आईपीएस अफसर भी तैयार है। कई अफसरों ने थाईलैंड वाली नागालैंड, आंध्र प्रदेश, असम राज्यों की यात्रा करने के लिए छुट्टी के ले ली है।
भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी पुलिस महानिरीक्षक रेलवे डॉक्टर महेंद्र सिंह सिकरवार आपके परिवार के साथ भारत भ्रमण यात्रा के अंतर्गत उत्तर पूर्व पश्चिम यात्रा पर जा रहे हैं। इसके लिए उन्होंने 28 नवंबर से 24 दिसंबर तक अवकाश ले लिया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ग्वालियर जॉन डी श्रीनिवास वर्मा 23 दिसंबर से 1 जनवरी तक अवकाश पर रहेंगे। वे अपने परिवार के साथ आंध्र प्रदेश विजयवाड़ा जा रहे हैं। नए साल का जश्न वे विजयवाड़ा में अपने परिवार के साथ मनाएंगे।

इसके अलावा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक साइबर सेल योगेश देशमुख 23 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अवकाश पर रहेंगे। वह निजी विदेश यात्रा पर दुबई जा रहे हैं उन्होंने एक्स इंडिया लीव ली है। पीटीसी इंदौर में पुलिस अधीक्षक यांगचेन डॉलकर भूटिया अपने परिवार के साथ थाईलैंड एवं बाली की निजी विदेश यात्रा पर एक्स इंडिया लीव पर जा रही हैं। मैं 5 से 26 दिसंबर तक अवकाश पर रहेगी।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जेल जी अखेतो सेमा 18 दिसंबर से 5 जनवरी तक 19 दिन के अवकाश पर रहेंगे। वह अकेले दीमापुर नागालैंड जा रहे हैं। एफएसएल निदेशक शशिकांत शुक्ला अपने परिवार के साथ भारत भ्रमण यात्रा व पांडिचेरी से छुट्टियां मनाकर लौटे हैं।












Click it and Unblock the Notifications