'मेरा मन बहुत दुखी है मैं इस्तीफा दे दूंगा..', भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का वीडियो वायरल

Pritam Lodhi News: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले की पिछोर विधानसभा से भाजपा भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने अपनी विधायकी से इस्तीफा देने की बात कहते हुए सोशल मीडिया में एक वीडियो शेयर किया है। सिंधिया समर्थक विधायक के बयान से मध्य प्रदेश की सियासत गरमा गई है।

वीडियो में उन्होंने कुछ लोगों पर उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि वह लोग मुझे टारगेट कर रहे हैं, मेरे खिलाफ क्षेत्र में गलत बातें फैला रहे हैं। मैं उन लोगों से इतना परेशान हो चुका हूं कि अपना इस्तीफा दे दूंगा।

Pritam Lodhi will resign from the post of MLA

दरअसल, पिछोर के मायापुर थानांतर्गत ग्राम सालौरा का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक होमगार्ड जवान लोधी समर्थक एक युवक की पिटाई करते हुए पिछोर विधायक प्रीतम लोधी का नाम लेकर उन पर तथा उनकी जाति पर तंज कस रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत इस पर कार्रवाई करते हुए होमगार्ड को थाने से हटाकर मुख्यालय भेज दिया है। वहीं डायल-100 के चालक को भी हटा दिया गया है।

जानकारी मुताबिक, युवक अमित अपने गांव सालौरा से घाटी की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसे रास्ते में रिछोरा निवासी एक युवक रविंद्र लोधी मिला। रविंद्र और उसके दो मित्रों ने युवक को रोका तथा पेट्रोल मांगने के बहाने उसके साथ लूटपाट करने की कोशिश की है। इसी दौरान पीछे से युवक के रिश्तेदार आ गए और उन्होंने रविंद्र लोधी को पकड़ लिया, जबकि दो लोग भाग गए। ग्रामीणों ने रविंद्र को गांव लाकर रस्सी से एक बिजली के खंबे से बांधकर डायल 100 को फोन कर दिया।

डायल-100 का ड्राइवर और एक होमगार्ड जवान सुरेंद्र चौहान गांव पहुंचे। वहां सुरेंद्र चौहान ने रविंद्र की लात-घूसों से पिटाई करते हुए विधायक प्रीतम लोधी का नाम लेकर कथित तौर पर गाली-गलौज कर जातिगत तंज कसा।

गांव वालों ने इसका वीडियो बना लिया और सुरेंद्र चौहान की इस बात का विराेध दर्ज कराया। यह वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। इसके बाद विधायक ने भी एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कहा कि उन्हें और उनके कार्यकर्ताओं को लगातार टारगेट किया जा रहा है। अगर ऐसा ही चला तो वह विधायक पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने किसी भी कांग्रेस नेता का नाम लिए बिना पूर्व विधायक पर तंज कसा कि उनसे अपनी हार बर्दाश्त नहीं हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+