MP News: 'पाकिस्तान के नारे लगाए तो जमीन में गाड़ देंगे', जानिए हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा क्यों बोले ऐसा
MP News: मध्य प्रदेश में अपनी बयानबाजी को लेकर अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाले हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा एक बार फिर चर्चा में हैं। नर्मदापुरम संभाग में बीजेपी कार्यकर्ताओं के सम्मलेन में उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार तो किया ही, साथ तीखी बयानबाजी भी की।
नर्मदापुरम के अनाज मंडी में र्मदापुरम-इटारसी विधानसभा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित था। जिसमें पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. सीतासरन शर्मा समेत कई नेता शामिल हुए। आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी पहुंचे थे।
यहां उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हर वर्ग का ख्याल रखा हैं। किसी के साथ कभी भी भेदभाव नहीं किया। एक वर्ग विशेष को बढ़ावा देने का काम कांग्रेस पार्टी ने ही काम किया। लेकिन हमने उन्हें समझाया है कि 'हम तुम्हें गेहूं देंगे,चावल देंगे,कपड़ा देंगे, मकान देंगे इसके बाद भी पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए गए तो जमीन में उन्हें गाड़ देंगे'।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने अपने अंदाज में राहुल गांधी, कमलनाथ और कांग्रेस पार्टी पर आरोपों की बौछार की। उन्होंने तीखा प्रहार करते हुए कहा कि देश बदल रहा हैं। '20 साल पहले जूठी बिरयानी और टोपी लगाने से राजनीति होती थी, अब तिलक लगाकर होने लगी है। ये बदलाव पीएम मोदी के कारण हुआ है।हिन्दुस्तान बदल रहा है तो अब कमलनाथ भी बोल रहे कि 82 फीसदी हिन्दू है। रामेश्वर शर्मा ने सवाल किया कि कांग्रेस के ये लोग पहले कहां थे, जिनको धार्मिक कथाओं की याद आ गई।
विधायक शर्मा प्रदेश में बेटियों के साथ होने वाली घटनाओं पर लिए जा रहे एक्शन पर भी बोले। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पहले कभी ऐसा नहीं जब दुष्कर्म या बेटियों से अत्याचार करने वालों को सबक सिखाया गया हो। वह हिम्मत सिर्फ और सिर्फ बीजेपी सरकार में ही जनता ने देखी हैं। माफिया हो या फिर कितना भी बड़ा अपराधी, उनके ठिकानों पर बुलडोजर चलाकर जनता में भरोसा कायम किया हैं। बताने का प्रयास किया कि प्रदेश की बेटियों और महिलाओं पर जो भी गलत निगाह रखेगा, उसकी खैर नहीं।












Click it and Unblock the Notifications