Shivpuri: पति वेस्टर्न ड्रेस नहीं पहने देता और इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी लगा दी रोक, पत्नी एसपी से की शिकायत
Shivpuri News:मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक पति पर पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसकी शिकायत नव विवाहिता ने एसपी से की है। बता दें कि नव विवाहिता का पति कलेक्ट्रेट कार्यालय में भृत्य के पद पर पदस्थ है।
शहर के बड़ौदी क्षेत्र की रहने वाली 24 वर्षीय नवविवाहिता का आरोप है कि उसका पति साड़ी के अलावा वेस्टर्न ड्रेस नहीं पहनने देता है। इसके अलावा उसने इंस्टाग्राम सहित दूसरे सोशल साइट्स चलाने पर भी पाबंदी लगा रखी है।

नव विवाहिता ने पुलिस अधीक्षक से बताया कि उसकी 3 वर्ष पहले शादी तय हुई थी, लेकिन ससुर की मौत के बाद मेरे पति को संविदा की नौकरी मिल गई तो वह शादी करने से मना करने लगा। इस बीच इंगेजमेंट के दिन पति को सोने की चेन अंगूठी सहित दो लाख 50 हजार रूपए मेरे परिवार ने दिया गया। तब कहीं जाकर मेरे पति ने 8 मार्च 2023 को मेरे साथ शादी की। वेस्टर्न ड्रेस और सोशल साइट्स से दूरी बनाकर नौकरानी की तरह रखना चाहता है।
महिला ने आरोप लगाया कि उसका पति चाहता है कि वह सिर्फ साड़ी पहने और सोशल साइट से दूर रहे। महिला के अनुसार उसका पति उससे नौकरानी की तरह काम करवाता है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति उस पर अवैध संबंधों के आरोप भी लगाता है। महिला के अनुसार वह गर्भवति है और उसके पति के आरोप हैं कि यह बच्चा उसका नहीं है।
नव विवाहिता का कहना है कि आज वह अपनी फरियाद लेकर एसपी ऑफिस पहुंची है और पति को पहले समझाइस और न मानने पर कार्रवाई की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications