हैवान बना पति, चरित्र शंका के कारण कर दी हत्या, कुल्हाड़ी से उड़ाई गर्दन, नए कानून के तहत FIR

Rajgarh News: मध्य प्रदेश में चरित्र शंका पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पति ने कुल्हाडी से पहले पत्नी के सिर पर हमला किया फिर उसकी गर्दन को धड़ से अलग कर दिया है।

मामला सुठालिया थाना क्षेत्र के माधोपुरा गांव में सोमवार का है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। ब्यावरा एसडीओपी नेहा गौड़ और सुठालिया थाना पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया।

Rajgarh News

एसडीओपी नेहा गौड़ की जानकारी मुताबिक सुठालिया थाना क्षेत्र के माधोपुरा गांव में 45 साल की लीलाबाई और उनके पति धीरप सोंधिया के बीच विवाद होता रहता था। सोमवार की सुबह भी लीलाबाई और उनके पति धीरज सोंधिया के बीच विवाद हो गया। पति को लीलाबाई के चरित्र पर शंका था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी धीरज सोंधिया ने लीला बाई का कुल्हाड़ी से गला काट दिया, जिससे घटनास्थल पर ही लीलाबाई की मौत हो गई।

एसडीओपी की जानकारी मुताबिक मृतिका लीलाबाई के दो बेटे हैं। सोमवार सुबह रोज की तरह बड़ा बेटा संदीप घर से खेत पर चला गया था। कुछ देर बाद वह घर पर लौटा तो घर का फाटक लगा हुआ था। उसने जैसे ही फाटक खोला तो घर में खून से लथपथ मां की लाश देखकर बेसुध हो गया।

एसडीओपी में बताया कि 1 जुलाई से नए कानून लागू हो गए हैं। ऐसे में हत्या का मामला सामने आने के बाद नई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

पुलिस के जानकारी अनुसार, नए कानून बीएनएस के तहत घटनास्थल पर पहुंचकर मौके पर ही वीडियोग्राफी की गई है, ताकि जरूरत के समय कोर्ट में पेश किया जा सके। इसके अलावा फरियादी मृतिका के बड़े बेटे संदीप सौंधिया के भी बयान लिए गए हैं, हालांकि छोटा बेटा श्याम कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं था, इसलिए बयान नहीं लिए गए। घटना के बाद से ही आरोपी फरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+