VIDEO: पंचायत का तालिबानी फरमान, पूरे गांव में पति को कंधे पर बैठाकर घूमी महिला
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश में झाबुआ से एक बेहद दी चौंकाने वाली घटना सामने आई हैं। जहां पर एक महिला को अपने पति को कंधे पर बैठाकर गांव में घुमाने पर मजबूर किया गया। प्रेमी के साथ भागने वाली चार बच्चों की मां को ग्रामीणों द्वारा अपमानित कर गांव में घुमाया है।

ग्रामीणों ने महिला के कंधों पर उसके पति को बैठा दिया और उसे मारते-पीटते घर तक ले गए। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। हैरत में डाल देने वाली यह घटना पिटोल क्षेत्र के खेड़ी गांव की है। महिला की शिकायत पर पुलिस पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के मुताबिक खेड़ी गांव की धन्ना बारिया (32) के साथ पति धुमा मारपीट करता था। ऐसे में उसके संबंध कांकरादरा के मुकेश से हो गए।
धन्ना 28 अक्टूबर को पति और चार बच्चों को छोड़ मुकेश के साथ भाग गई। झाबुआ कोतवाली पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इस बीच पति व गांव के लोगों को उसके ठिकाने की जानकारी लगी तो वे समझा-बुझाकर रविवार को खेड़ी ले आए। इसके बाद पंचायत के सामने पेश किया गया। जहां पर पंचों ने महिला को ऐसी क्रूर सजा सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications