सामूहिक दुष्कर्म के बाद घर लौटी पत्नी, पति ने दिया तलाक
टीकमगढ़। मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले की रहने वाली एक महिला के साथ अपहरण कर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर मामले की सूचना जब पीड़िता के पति को मिली तो उसने महिला को तलाक दे दिया।

पुलिस ने बताया कि टीकमगढ़ की एक महिला को कुढ दिन पहले 5 लोगों ने अपहरण कर लिया था। अपहरण करने के बाद महिला का राजस्था के उदयपुर ले जाया गाया जहां उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया। कुछ दिन उदयपुर रखने के बाद युवती को आरोपी गुजरात ले गए जहां उसके साथ मारपीट और शारीरिक शोषण करते रहे और जब इनका मन भर गया तब युवती को टीकमगढ़ छोड गए। साथ ही पुलिस मे शिकायत करने या किसी को कुछ बतलाने पर परिवार और उसको जान से मारने की धमकी दी गई।
डरी सहमी युवती किसी तरह ग्वालियर पहुंची जहां उसके माता-पिता मजदूरी करते है। तीन दिन वहां रहने के बाद जब युवती की हालत मे सुधार आया तब युवती वापस टीकमगढ़ आई और एसपी से मिलकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद एसपी के आदेश पर टीकमगढ़ कोतवाली में मुकेश जैन सहित पांच आरोपियों पर पुलिस ने दुष्कर्म और अपहरण का मामला दर्ज किया।
एक तरफ जहां युवती के साथ ज्यादती हुई तो वहीं ससुराल पक्ष ने भी उसके साथ ऐसा सलूक किया जो कि उसने सोचा न था। युवती का ऐसे समय में साथ देने की जगह उसके पति ने उसे तलाक दे दिया और बच्चा साथ ले गया। अब पीड़िता न्याय की आश में और दोषी आरोपियों पर कार्रवाई कराने की उम्मीद में एसपी के पास न्याय की गुहार लगा रही है।












Click it and Unblock the Notifications