Sagar News: पुलिस कस्टडी में प्रेमी की मौत, मानव अधिकार आयोग ने IG को दिया नोटिस

MP में सागर जिले केे जैसीनगर थाने के गार्डरुम में बीते रोज क्रतेश पटेल द्वारा फंदे पर झूलकर जान देने के मामले में पुलिस और लड़की के परिजन पर हत्या के आरोप लग रहे हैं। मामले में परिजन और समाज के लोगों ने गांव में चक्काजाम किया तो मानव अधिकार आयोग ने आईजी को नोटिस थमाकर जवाब-तलब किया है।

MP: थाने में प्रेमी कैसे झूला? आयोग ने आईजी को दिया नोटिस

Sagar जिले के जैसीनगर थाना में एक प्रेम-प्रसंग के एक मामले में लड़की के परिजन की रिपोर्ट के बाद 19 साल के क्रतेश पटेल पिता राजू पटेल नाम के युवक पर अपहरण का प्रकरण दर्ज किया था। लड़की के परिजन लड़के के पिता को फोन लगाकर धमका रहे थे, कथित रुप से उसको जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। राजू पटेल खुद पुलिस के साथ भोपाल जाकर अपने बेटे क्रतेश और लड़की को लेकर जैसीनगर आए थे। पिता और परिजन लड़के से मिलकर घर गए थे। इधर पुलिस ने बताया कि उनका बेटे ने तौलिया से थाने के गार्डरुम में फंदा बनाकर लटक गया था। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मामले में मप्र मानव अधिकार आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है और सागर पुलिस के आईजी को नोटिस देकर एक माह में पूरी रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं।

MP: थाने में प्रेमी कैसे झूला? आयोग ने आईजी को दिया नोटिस

एक ऑडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
जैसीनगर थाने में क्रतेश मौत कांड के मामले में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इसमें लड़की के भाई और मृतक क्रतेश पटेल के पिता राजू के बीच मोबाइल पर हो रही कथित बातचीत का जिक्र है। ऑडिया की पुष्टि तो नहीं हो सकी, लेकिन उसमें लड़की का भाई बताने वाला व्यक्ति राजू चौधरी को उसके बेटे को मारने की धमकी तक दे रहा है।
MP के सागर में देश के सबसे ऊंचे 'अटल’, अष्टधातु की 30 फीट प्रतिमा सागर पहुंची
परिजन और गांव वालों ने किया चक्काजाम
मृतक युवक क्रतेश के परिजन ने पुलिस और लड़की के परिजन पर अपने बेटे को बेरहमी से मारपीट करने और हत्या करने के आरोप लगाते हुए जैसीनगर थाना इलाके में चक्काजाम कर दिया। दोपहर तक यहां अलग-अलग दो मार्गो पर पुलिस के खिलाफ चक्काजाम चलता रहा। हालांकि एसपी ने इस मामले में मजिस्ट्रियल जांच के लिए कोर्ट को पत्र लिखा है, वहीं जैसीनगर थाना प्रभारी व दो पुलिसकर्मियों को तत्काल थाने से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया है।
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+