Hoshangabad Seat: PM मोदी के मित्र और BJP प्रत्याशी दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस के संजय शर्मा को चुनाव हराया

Hoshangabad Chunav Result 2024: मध्य प्रदेश में भाजपा का गढ़ माने जाने वाली होशंगाबाद (नर्मदापुरम) सीट पर भाजपा ने एक बार फिर शानदार तरीके से जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी और किसान नेता दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा को 4 लाख 31 हजार 696 वोटों से हरा दिया।

बता दे होशंगाबाद सीट पर पिछले कई सालों से भाजपा का कब्जा है। पहले सीट पर राव उदय प्रताप सिंह सांसद थे। लेकिन उन्हें अब मध्य प्रदेश शासन में मंत्री बनाया गया, जिसके बाद यहां से यह सीट भाजपा के लिए खाली हो गई थी। इसके बाद भाजपा ने दर्शन सिंह चौधरी को टिकट देकर यहां से उम्मीदवार बनाया।

Hoshangabad lok sabha chunav 2024 Darshan Singh Choudhary defeated Sanjay Sharma of Congress

होशंगाबाद लोकसभा सीट से भाजपा के दर्शन सिंह चौधरी ने कांग्रेस के संजय शर्मा को 4,31,696 वोटों से मात दी। दर्शन सिंह चौधरी को 8,12,147 वोट मिले, जबकि संजय शर्मा को 3,80,451 वोट मिले। भाजपा के विजय के बाद कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है। वे एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिला रहे हैं।

चुनावी परिणामों के अनुसार, भाजपा ने 4,31,000 वोटों की बड़ी जीत दर्ज की। दर्शन सिंह चौधरी को 8,12,147 वोट मिले, जबकि संजय शर्मा को 3,80,451 मत प्राप्त हुए। संजय शर्मा को दर्शन सिंह ने 4,31,696 वोटों से पीछे छोड़ा। अन्य पार्टियों के प्रत्याशियों को भी मिले वोटों की संख्या दी गई है।

बहुजन समाज पार्टी के रामगोविंद बरूआ को 15,387, भारतीय युवा जन एकता पार्टी के द्विवेन्द्र दुबे को 6,168, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के माखन सिंह लोधी को 1,657, निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति झारिया को 2,046, तिलक जाटव को 2,260, बृजेश खेमरिया को 1,260, मुकेश यादव को 1,588, युवराज गव्हाडे को 2,218, प्रत्याशी राकेश रिकी को 5,077, सरजे राव सराहे को 4,497 वोट मिले। निर्दलीय और क्षेत्रीय पार्टियों के प्रत्याशियों को मिले वोटों की संख्या 14,936 है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+