नीमच : आदिवासी की हत्या के आरोपी सरपंच पति के घर प्रशासन ने किया धराशायी, Viral Video
नीमच, 30 अगस्त। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में एक आदिवासी व्यक्ति से मारपीट कर उसे ट्रक से बांधकर घसीटने और उसकी हत्या के आरोपी की सम्पत्ति पर प्रशासन का हथौड़ा चला है। नीमच प्रशासन ने रविवार को आरोपी की अवैध सम्पत्तियों पर कार्रवाई की है।आरोपी महेंद्र गुर्जर ग्राम पंचायत के सरपंच का पति है। इनके साथ ही अन्य आरोपियों की सम्पत्तियों को भी नष्ट किया गया है।

बता दें कि आरोपियों ने गुरुवार को 45 वर्षीय कन्हैयालाल भील को चोरी के शक में बेहरमी से पीटा। उसके बाद रस्से से उसके पैर बांध दिए और फिर उसे ट्रक से घसीटा गया। कन्हैयालाल भील पर कहर बरपाने के बाद आरोपियों ने खुद ही पुलिस को फोन करके बताया कि उन्होंने एक चोर को पकड़ा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को नकदीकी सीएचसी में पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल में रैफर किया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
भील के साथ हुई बेरहमी का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में दिखा कि आरोपियों ने पीड़ित के चेहरे पर बुरी तरह हमला किया जबकि वह रहम की भीख मांगता रहा। पुलिस ने पूरे मामले में आठ आरोपियों की पहचान की। इनमें से पांच आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है। आरोपियों पर हत्या के साथ ही एससी एसटी का भी मामला दर्ज किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications