गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने विवादास्पद ट्वीट पर Twitter के CEO को लिखा पत्र, की ये डिमांड

भोपाल, 08 जुलाई। लगातार ट्विटर पर आ रहे धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले पोस्ट को लेकर मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कंपनी के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा कि ट्विटर वर्तमान में संवाद व सूचनाओं के आदान-प्रदान में वैश्विक महत्व रखता है। लेकिन पिछले काफी समय से यह देखने में आ रहा है कि कतिपय शरारती तत्व सस्ती लोकप्रियता व त्वरित सफलता की चाह के लिए धार्मिक विषयों पर ऐसी टीका-टिप्पणी कर रहे हैं, जो पूरी तरह से अवांछनीय होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता बिगाड़ने और धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करने का काम कर रहे हैं।

Narottam mishra

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अग्रवाल से आग्रह करते हुए कहा कि आपसी सौहार्द बना रहे ऐसे में इस प्रकार की सामाग्री को बार-बार ट्विटर के माध्यम से समाज में फैलाने की कुचेष्टा करने वाले तत्वों की पहचान कर उनका अकाउंट भी प्रतिबंधित किया जाए। अत: आशा है कि इस दिशा में आप ठोस कदम उठाएंगे और ट्विटर अपने मूल उद्देश्य विश्व को जोड़ने का कार्य प्रभावी तरीके से करेगा।

बीते दिनों ही नरोत्तम मिश्रा ने की थी मॉनिटरिंग की अपील
देश के अन्य राज्यों की तरह मध्य प्रदेश में भी लीना मणिमेकलई द्वारा शिव व पार्वती को सिगरेट पीते किए गए पोस्ट को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर नरोत्तम मिश्रा ने गुरुवार को नाराजगी जताते हुए लुकआउट नोटिस जारी करवाने की बात कही थी। साथ ही उन्होंने इस तरह की पोस्ट्स को रोकने के लिए ट्विटर से मॉनिटरिंग कराने की बात की कही थी।

मानसून सत्र को अगस्त शुरू करने को लेकर राजी हुआ विपक्ष
मध्य प्रदेश में 25 जुलाई की बजाय अगस्त में मानसून सत्र शुरू करने को लेकर विपक्ष राजी हो गया है। इस बात की जानकारी गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की तरफ से दी गई है। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव की वजह से मानसून सत्र को अगस्त से शुरू कराने को लेकर माननीय नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह के साथ चर्चा में सहमति बनी है। ऐसे में मानसून सत्र अगस्त में हो इसको लेकर महामहिम राज्यपाल मंगुभाई पटेल से आग्रह करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+