गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा की कमलनाथ और दिग्विजय से अपील, बोले-'इसलिए आप भी द्रौपदी मुर्मू को दें वोट'

भोपाल, 14 जुलाई। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ से राष्ट्रपति पद के लिए आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में वोट देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि 70 साल के इतिहास में पहली बार आदिवासी समुदाय से किसी को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। मुर्मू ने आदिवासियों के लिए बहुत से अच्छे कार्य की हैं, ऐसे में उन्हें वोट देना चाहिए।

Narottam mishra

गृहमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि मैं कमलनाथ जी से अनुरोध और प्रार्थना करता हूं कि वो मुर्मू जी को वोट करें। क्योंकि मध्य प्रदेश में आदिवासी भाई-बहनों ने आपको 9 बार सांसद बनाया है। वहीं, दिग्विजय सिंह को लेकर उन्होंने कहा कि वो अभिभाजित मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे हैं।

मध्य प्रदेश में एक बड़ी संख्या आदिवासियों की रही है। दिग्विजय सिंह ने जीवन भर आदिवासी समुदाय के नाम पर राजनीति की है। 70 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है, जब इस समुदाय से कोई बहन देश के सर्वोच्च पद पर आ रही है। ऐसे में मेरा अनुरोध है कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह उन्हें वोट करें और सपोर्ट करें।

आपको बता दें कि एक ओर जहां गुरुवार को राष्ट्रपति पद के विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा भोपाल में रहेंगे और कमलनाथ के साथ कांग्रेस नेताओं के एक सामूहिक भोज में शामिल होंगे। वहीं, दूसरी ओर द्रौपदी मुर्मू भी भोपाल आ रही हैं।

बूस्टर डोज फ्री करने पर पीएम मोदी की तारीफ
गृहमंत्री ने केंद्र सरकार की तरफ से बूस्टर डोज फ्री करने को लेकर पीएम मोदी की तारीफ की और इसे ऐतिहासिक निर्णय बताया। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी जिस तरीके से विपदा के दौरान पीएम ने लोगों को बचाने का काम किया। ऐसे में आलोचना करने वाले लोगों को सोचना चाहिए।

अपने डॉगी के साथ कुछ इस तरह नजर आईं नुसरत जहां, फैंस बोले- काश भगवान ने हमें भी....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+