MP ka Mausam: एमपी के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर में भारी बारिश की चेतावनी, इन जिलो में रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून की बारिश ने इस बार लोगों को खौफ में ला दिया है। बारिश की वजह से प्रदेश में कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। इसके अलावा खेत- खलिहान पूरी तरह से भर चुके हैं।

बारिश की वजह से एक स्थान से दूसरे स्थान का संपर्क टूट चुका है। मौसम विभाग ने आज सोमवार को प्रदेश में बारिश का रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। जानिए आज आपके यहां का मौसम कैसा हो सकता है।

Madhya Pradesh Weather Update

इन जिलों में रेड अलर्ट
प्रदेशमें बारिश की वजह से बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। ऐसे लोगों को तमाम तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 10 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि आगर, मंदसौर, नीमच, दमोह और सागर, रायसेन, सीहोर, रतलाम, देवास, कटनी में अगले 24 घंटे गरज- चमक के साथ तेज बारिश होगी।

इनजिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 18 जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक आज विदिशा,खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, उज्जैन, राजगढ़ नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, शाजापुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, छतरपुर और टीकमगढ़ जोरदार बारिश होगी। साथ ही साथ यहां पर आकाशीय बिजली भी गिरने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

इन जिलों में येलो अलर्ट
प्रदेश में रेड और ऑरेंज अलर्ट के अलावा येलो अलर्ट भी 16 जिलों में जारी किया गया है‌। विभाग के मुताबिक मुरैना, श्योपुरकलां, सतना, उमरिया, सिवनी, मंडला, पन्ना, निवाड़ी, मैहर, भोपाल, बुरहानपुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर और पांढुर्णा में तेज बारिश होगी, इसके अलावा 9 जिले जहां आंधी तूफान और बिजली गरज चमक के साथ कहीं- कहीं रिमझिम बारिश की संभावना है। इसमें दतिया, भिंड, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल और बालाघाट है।

नदी-नाले उफान पर
मध्य प्रदेश में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों और बांधों का जलस्तर भी बढ़ गया है। कई जगहों पर बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई जगह से तेज बहाव में लोगों को डूबते हुए खबरें सामने आ चुकी है। प्रदेश में कई डैम भी खोल दिए गए हैं जिसके बाद लोगों से सतर्कता बरतने की अपील भी की गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+