एमपी में भारी बारिश, 24 घंटे बाद फिर मुसीबत, शहडोल सागर संभाग में अलर्ट जारी; आपके जिले में कैसा मौसम?

MP Weather Today: मध्य प्रदेश में कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है।प्रदेश में रविवार से बारिश का नया दौर शुरू हो रहा है।

प्रदेश में शनिवार को भी इन जिलों में अच्छी बरसात हुई। शनिवार सुबह 8:30 से शाम के 5:30 तक छिंदवाड़ा में सर्वाधिक 21 मिली मीटर बारिश हुई। भोपाल में 5 गुना में चार, शिवपुरी और नौगांव में 2, बैतूल में 1 उज्जैन में 0.6 मिली मीटर पानी बरसा।

Weather in Madhya Pradesh

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम पश्चिम बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र निर्मित हो गया है। इस कारण मौसम प्रणाली के रविवार को अभाव के क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना नजर आ रही है। मानसून द्रोणिका भी प्रदेश ही होकर गुजर रही है। लो प्रेशर के क्षेत्र की आगे बढ़ाने के कारण सोमवार से प्रदेश में और अच्छी बारिश का सिलसिला शुरू होने के आसार नजर आ रहे हैं। वहीं, पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में अति कम दबाव का क्षेत्र बना है। मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, दमोह पेंड्रा रोड होते हुए बंगाल की खाड़ी में बने अति कम दबाव के क्षेत्र तक बनी हुई है।

बंगाल की खाड़ी के लो प्रेशर एरिया के साथ राजस्थान के मध्य में हवा की ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। इस कारण मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है। सोमवार से प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है।

जबलपुर रीवा, शहडोल और सागर संभाग के जिलों में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं, शेष अन्य मध्य प्रदेश में भी हल्की से लेकर मध्य तक बारिश हो सकती है। बारिश होने का सिलसिला दो-तीन दिन तक बने रहने के आसार नजर आ रहे हैं।

इन जिलों में होगी मध्यम से भारी बारिश
मौसम विभाग ने हरदा, शिवपुरी, खंडवा, मुरैना जिलों में भारी बारिश होने का अनुमान जताया है। वहीं, छिंदवाड़ा,सिवनी, मंडला, जबलपुर, डिंडोरी, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बालाघाट, देवास, अनूपपुर, सागर, इंदौर, ग्वालियर, शिवपुरी, बैतूल, खरगोन में मध्यम बारिश हो सकती है।

यहां बारिश होने की संभावना
इसके अलावा भोपाल, रतलाम, दतिया, निवाड़ी और टीकमगढ़ छतरपुर खजुराहो मऊगंज सीधी सिंगरौली ,शाजापुर, सीहोर, शहडोल, उमरिया, दमोह, नरसिंहपुर, गुना, अशोकनगर, नीमच ,मंदसौर, आगर मालवा, उज्जैन, राजगढ़, रायसेन ,नर्मदा पुरम ,धार ,भिंड ,विदिशा में भी पानी गिरने के आसार नजर आ रहे हैं।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार एक जून से शुरू हुए मानसूनी सीजन से लेकर 7 सितंबर तक की स्थिति में मध्य प्रदेश में 9% औसत से 9 प्रतिशत अधिक बारिश हो चुकी है। पूर्वी मध्य प्रदेश में औसत से 6% अधिक पानी बरस चुका है जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में औसत से 12% अधिक बारिश हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+