MP News: मध्य प्रदेश के कई इलाकों में झमाझम बारिश, आकाशीय बिजली गिरने से 5 की मौत, आंधी बारिश का अलर्ट

भोपाल, इंदौर, जबलपुर, नर्मदापुरम, उज्जैन, रायसेन, सतना, हरदा, सिवनी, सीहोर, इटारसी, महू, और राजगढ़ जिलों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई।

सतना में विभिन्न स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गई है। पांच लोग घायल हो गए हैं। हरदा जिले के गांव हीरापुर में भी एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है।

Heavy rain in many areas of MP 5 dead due to lightning in satna thunderstorm alert weather

एमपी के सतना जिले में अलग-अलग स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने से की 4 घटना सामने आई है। पहली घटना कोलगवां थाना क्षेत्र के कृष्ण नगर में हुई, जहां धवारी निवासी एक मजदूर अंबुज कोल की मौत हो गई। वह एक मकान में पुताई का काम कर रहे थे। दूसरी घटना मझगवां थाना क्षेत्र में के गौहानी में हुई, जहां बिछियन निवासी कुसुमा सिंह की मौत हो गई। वह बेटी की ससुराल गौहानी आई हुई थी। इसी तरह हिरौंदी निवासी चंपा सिंह, पति दादू भाई सिंह (60) और प्रमोद सिंह (42) की भी मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हो गई। घटना में 5 अन्य लोग बुरी तरह झुलस भी गए हैं और उन्हें मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग के अनुसार, देवास, हरदा, रीवा, मौगंज, सीधी, शहडोल, छतरपुर, खजुराहो (छत्तरपुर), दक्षिण दमोह, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, और पांडुर्णा में आकाशीय बिजली गिरने और हल्की गरज के साथ मध्यम आंधी की संभावना है।

इस दौरान, ग्वालियर, दतिया, बैतूल, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, मांडू (धार), बड़वानी, सांची (रायसेन), भीमबेटका (रायसेन), अशोकनगर, उदयगिरि (विदिशा), उज्जैन, आगर, सागर, पचमढ़ी, पन्ना, चित्रकूट (सतना), मैहर (सतना), उत्तरी दमोह, अमरकंटक (अनूपपुर), नरसिंहपुर (अनूपपुर), कटनी, उमरिया, जबलपुर, मंडला, और डिंडौरी में बारिश की संभावना है।

भोपाल, इंदौर, जबलपुर सहित 8 जिलों में अगले 48 घंटे में मानसून का प्रकोप हो सकता है। इससे पहले इन जिलों में प्री-मानसूनी गतिविधियाँ जारी रहेंगी। पांडुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर जिलों में मानसून शुक्रवार को प्रवेश कर चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+