MP के इस जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कलेक्टर ने दिए सतर्क रहने के निर्देश
मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में भारी बारिश को देखते हुए कलेक्टर द्वारा गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई।भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए कलेक्टर नेहा मीना द्वारा गूगल मीट के माध्यम से बैठक ली गई।
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा निर्देशित किया गया कि, भारी बारिश के अलर्ट के दौरान मैदानी अमले को सक्रिय रखे, किसी भी आपदा की स्थिति में रिस्पॉन्स टाइम कम से कम रखें, त्वरित कार्यवाही करे।

कलेक्टर ने कहा की, माही बांध का गेट खुलने की स्थिति में एसओपी का पालन करने के साथ सूचना आवश्यक तौर पर दी जाए। आपसी समन्वय से कार्य करे और किसी भी परिस्थिति में कम्युनिकेशन गैप न होने पाए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना का प्रतिदिन समीक्षा करें किसी भी अप्रिय घटना का मौका पंचनामा बना कर राहत का प्रकरण जल्द से जल्द बनाए, साथ ही बैकवाटर के कारण बाढ़ की स्थिति ना होने पाए। गूगल मीट में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र सिंह चौहान, समस्त एसडीएम, समस्त सीएमओ, समस्त सीईओ जनपद जुड़े।
मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में फिलहाल बारिश का दौर थमा हुआ नजर आ रहा है, जहां पर एक बार फिर 5 सितंबर से मानसून का सिस्टम बनने की संभावना जताई जा रही है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो 5 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनेगा, इसके चलते मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश देखने मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो फिलहाल मध्य प्रदेश में जो सिस्टम एक्टिव हुआ है, वह धीरे-धीरे कमजोर हो रहा है, जो पूर्व से पश्चिम की ओर आगे बढ़ रहा है। वहीं अब एक नया सिस्टम 5 सितंबर के आसपास तैयार होगा, जो मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवाएगा।
मध्य प्रदेश में इन दिनों मानसून एक्टिव नजर आ रहा है, जहां मानसून की एक्टिविटी मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में झमाझम बारिश करवाएगी। इतना ही नहीं मानसून की एक्टिविटी का सीधा असर मध्य प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों पर देखने मिलेगा, जहां मानसून की एक्टिविटी के चलते प्रदेश के अलग-अलग देश में बाढ़ जिस हालत भी पैदा हो सकते हैं।
ये भी पढ़े- MP के इस हिस्से पर आसमानी आफत का खतरा, मानसून का दिखेगा रौद्र रूप












Click it and Unblock the Notifications