MP Weather: मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का अलर्ट, पारा लुढ़का, IMD ने जारी किया लेटेस्ट अपडेट

Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से जारी भीषण गर्मी से लोगों को अब राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

पिछले काफी दिनों से मध्यप्रदेश के कई इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही थी लेकिन बारिश की संभावनाओं पर मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है। वह कुछ इलाकों के लोगों को भीषण गर्मी से राहत दे सकता है।

Madhya Pradesh Weather Update

भोपाल में सुबह बूंदाबांदी हुई है। वहीं इंदौर सहित 20 से अधिक शहरों में मौसम विभाग ने आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना बताई है। वहीं दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, ग्वालियर, भिंड, मऊगंज, सीधी में दोपहर तक तेज गर्मी और शाम को आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

इससे पहले गुरुवार को भी कई जिलों में बादल तो कहीं पर तेज गर्मी का असर देखने को मिला है। गुरुवार को सबसे गर्म इलाकों के रूप में शिवपुरी, दमोह दर्ज किए गए। यहां पर दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। टीकमगढ़, गुना, सागर, नर्मदापुरम में भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहा।

इन बड़े महानगरों में कैसा रहा तापमान

ग्वालियर में 42 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में 41 डिग्री सेल्सियस, भोपाल में 40 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान रिकॉर्ड किया गया. मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन गुजरने की वजह से मध्यप्रदेश में आंधी और बारिश का दौर चल रहा है। वहीं कुछ इलाकों में गर्मी का भी असर बना रहेगा.अब सभी को जल्द से जल्द मानसून के आने का इंतजार है, जिससे भीषण गर्मी के इस दौर से लोगों को राहत मिल सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+