Harda news: फैक्ट्री में काम शुरू करते ही धमाका हो गया...मजदूर ने बताई हादसे की आंखों देखी

MP के हरदा में उस वक्त दर्दनाक हादसा हो गया, जब एक पटाखा फैक्ट्री में आग लग गई। आग लगते ही पटाखा फैक्ट्री में लगातार विस्फोट होने लगे, जिसके चलते आग फैलती चली गई, और हादसे में कई लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोग अस्पताल में जिंदगी, और मौत की जंग लड़ रहे हैं। इधर, हादसे के बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की गई है, वहीं ऐसा हादसा फिर ना हो इसके लिए प्रदेश भर में पटाखा फैक्ट्री की जांच की जा रही है।

इधर, हादसे के बाद अब धीरे-धीरे हादसे को देखने और महसूस करने वाले लोग सामने आने लगे हैं, जहां इन लोगों ने हादसे की आंखों देखी, सभी को बताई। हरदा हादसे के ऐसे ही एक प्रत्यक्षदर्शी पटाखा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर रामकृष्ण भी हैं, जिन्होंने घटनाक्रम की आंखों देखी बताई।

Harda

मजदूर ने बताई आंखों देखी

फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर रामकृष्ण बताते हैं कि, मुझे फैक्ट्री में काम करते हुए 15 दिन हुए हैं। मैं सुबह 8:30 बजे फैक्ट्री पहुंचा था, हादसा दिन में लगभग 12 बजे के आसपास हुआ, जब हादसा हुआ, तब मैं सामान पर कलर कर रहा था। हम तीसरी मंजिल पर काम कर रहे थे। बारूद में धमाका होते ही हमारे साथ के लोग सीडी लेकर खिड़की पर आ गए। धमाका देखते ही हम लोग भाग खड़े हुए, क्योंकि वहां रुकने का कोई चांस नहीं था। हादसे के वक्त फैक्ट्री में लगभग 200 से 250 मजदूर काम कर रहे थे। शुरुआत में धमाका बहुत छोटा हुआ, लेकिन देखते ही देखते धमाके ने विकराल रूप ले लिया, ज्यादातर लोग वहां से निकलने में कामयाब हुए हैं, लेकिन फिर भी फैक्ट्री में कई लोग मौजूद थे।

कुछ ऐसा है घटनाक्रम

हरदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगातार बम धमाके होते रहे, जिसके चलते लगभग 50 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस होने लगे। इतना ही नहीं बम विस्फोट के चलते आग की ऊंची लपटे फैक्ट्री से उठ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में सामान्य दिनों की तरह ही काम चल रहा था, लेकिन अचानक आग लगने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे तो वहीं देखते ही देखते विस्फोट होने लगे। विस्फोट इतनी भीषण थे की कंपन लगभग 50 किलोमीटर दूर तक महसूस किया जाने लगा। ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो।

ये भी पढ़े- Harda news: देखते ही देखते सब कुछ हो गया खत्म...घायलों ने सुनाई हादसे की आंखों देखी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+