Harda news: फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगा भूकंप आ गया, 50 किमी तक हिल गई थी धरती
हरदा जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया था। पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट होते ही लगातार बम धमाके होते रहे, जिसके चलते लगभग 50 किलोमीटर दूर तक कंपन महसूस होने लगे। इतना ही नहीं बम विस्फोट के चलते आग की ऊंची लपटे फैक्ट्री से उठ रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो फैक्ट्री में सामान्य दिनों की तरह ही काम चल रहा था, लेकिन अचानक आग लगने की जानकारी लगते ही हड़कंप मच गया। सभी इधर-उधर भागने लगे तो वहीं देखते ही देखते विस्फोट होने लगे। विस्फोट इतनी भीषण थे की कंपन लगभग 50 किलोमीटर दूर तक महसूस किया जाने लगा। ऐसा लगा मानो भूकंप आ गया हो।

आग से सबकुछ तबाह हो गया
हरदा के मगधरा रोड पर बनी अवैध पटाखा फैक्ट्री के तल से लेकर छत तक आग उठने से सब कुछ जलकर तबाह हो गया। आगजनी की घटना के बाद राहत और बचाव कार्य में लगाई गई लगभग 5 जेसीबी रात भर अपने काम में जुटी रही। हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, तो वहीं 200 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हादसे में घायल लोगों को इंदौर और भोपाल इलाज के लिए रेफर किया गया है, तो वहीं कुछ लोगों का इलाज हरदा के अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। हरदा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी यह घटना लोगों को सालों तक याद रहेगी। इस घटनाक्रम को जिसने भी देखा वह हैरान रह गया है।
Recommended Video
इंदौर और भोपाल में इलाज जारी
हादसे के प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि, हादसे के बाद पत्थर उड़ने लगे थे। वहीं बिजली के खंभे और तार भी गिर गए थे। जिस कॉलोनी में हादसा हुआ, उसके सभी घरों में दीवार लगभग फट गई है। हादसे की आवाज हरदा से टिमरनी तक गई है, जो लगभग 10 से 11 किलोमीटर की दूरी पर है। हादसे के वक्त घटनास्थल पर कई सारे लोग मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शी भूरी बाई ने बताया कि, पटाखा फैक्ट्री बीच कॉलोनी में स्थित है, पटाखा फैक्ट्री लगभग चार मंजिल है इसके आसपास मकान स्थित है।
ये भी पढ़े- Harda news: देखते ही देखते सब कुछ हो गया खत्म...घायलों ने सुनाई हादसे की आंखों देखी












Click it and Unblock the Notifications