Gwalior News: विभागों के बंटवारे पर मंत्री प्रद्युम्न तोमर बोले- सड़क पर गाड़ी रोक कर गोलगप्पे का लिया आनंद

MP News: अपने अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाने वाले मध्य प्रदेश की नई सरकार के कैबिनेट मंत्री और पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर का अनूठा अंदाज एक बार फिर देखने को मिला है जब उन्होंने बीच सड़क पर गाड़ी रोक कर चाट की दुकान पर चाट के चटकारे लगाएं और गोलगप्पे का आनंद भी लिया।

इस दौरान मध्य प्रदेश की नई कैबिनेट में विभागों के बंटवारे पर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इसका निर्णय आला कमान लेगा।

Minister Pradyuman Tomars statement on division of departments, enjoyed Golgappa on the road

ग्वालियर जिले के ग्वालियर 15 विधानसभा से नवनिर्वाचित भाजपा विधायक प्रधुम्न सिंह तोमर को हाल ही में मंत्रिमंडल विस्तार में फिर से कैबिनेट मंत्री बनाया गया है वे पुर्व में भी ऊर्जा मंत्री के रूप में मध्य प्रदेश सरकार में अपना योगदान दे चुके हैं। मंत्री तोमर आज ग्वालियर पहुंचे और अपनी विधानसभा में भ्रमण भी किया जब उन्हें रास्ते में एक पानी की टिक्की की दुकान दिखी तो उन्होंने सड़क पर अपनी गाड़ी रखवा कर पानी की टिक्की की दुकान पर गोलगप्पे का आनंद लिया।

बोले जल्द होगा विभागों का बंटवारा

कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि कैबिनेट विस्तार के बाद विभागों के बंटवारे का निर्णय आला कमान को लेना है और जल्द ही विभागों का बंटवारा कर दिया जाएगा यह मुख्यमंत्री का विशेष अधिकार है की किसे कौन सा विभाग दिया जाए।

राम मंदिर लोकार्पण का इंतजार पूरा भारत कर रहा

कैबिनेट मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने 22 जनवरी को होने वाली अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण को लेकर कहा कि इस भव्य आयोजन का इंतजार लंबे समय से पूरा भारत कर रहा था और अब वह घड़ी आ चुकी है। इसके लिए सभी लोग काफी उत्साहित हैं तो, वहीं कांग्रेस नेताओं के राम मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में अयोध्या नहीं जाने पर उन्होंने कहा की कांग्रेसियों को चुनाव के समय भगवान राम की याद आती है इस समय वह किस की पूजा करने जा रहे हैं यह कांग्रेसी बताएं।

अपने अनूठे अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं मंत्री तोमर

आपको बता दें कि कैबिनेट मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर अपनी अनोखे अंदाज के लिए पहचाने जाते हैं और जनता के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं पूर्व में ऊर्जा मंत्री रहते हुए भी उन्होंने कभी चाट की दुकान पर रुक कर चाट के चटकारे लगाकर तो कभी अपने हाथों से अस्पताल और सार्वजनिक स्थानों पर सफाई करके सुर्खियां बटोरी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+