Guna News: भाई की चाय में जहर मिलाकर दी दर्दनाक मौत,शव के 6 टुकड़े कर पॉलीथिन में बांधकर गहरे गड्ढे में दफनाया
Guna News:
Guna News: मध्य प्रदेश के गुना जिले में मामा के बेटे ने भाई की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने भाई की लाश के 6 टुकड़ों में काट दिया। फिर पॉलिथीन में बांधकर गोपीकृष्ण सागर बांध में गड्ढा खोदकर दफना दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी अनुसार शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्र की गंगा मोहल्ले में रहने वाला विवेक पैसों के लेनदेन के लिए घर से निकला था। लेकिन दोबारा घर वापस नहीं लौटा। पुलिस को जांच के दौरान विवेक की बाइक सिंहवासा तालाब के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक ने युवा व्यापारी की तलाश के लिए टीम भी गठित की थी। लेकिन 2 दिन बीतने के बाद विवेक का लाश 6 टुकड़ों में बरामद किया गया।

मृतक विवेक शर्मा 12 जुलाई को मामा के लड़के से 90 हजार रुपये की वसूली के लिए घर से गया हुआ था। वह एसएएफ मोहल्ले में मोहित शर्मा की बहन के घर पहुंचा। जहां मोहित और उसकी बड़ी बहन मौजूद थी। मोहित शर्मा एमआर (मेडिकल रिप्रजेंटेटिव) है। जिसने विवेक की चाय में बेहोशी की दवाई मिलाकर उसे बेहोश कर दिया। इसके बाद बेहोशी की हालत में ही विवेक का मर्डर किया गया। मार डालने के बाद भाई और बहन ने मिलकर कटर से विवेक के शव के 6 टुकड़े कर दिए। इसके बाद आरोपी मोहित शर्मा लाश को ठिकाने लगाने के लिए गोपीकृष्ण सागर बांध के पास तीन गड्ढे भी खोदे थे।
आरोपी मोहित शर्मा ने पुलिस को गुमराह करने के लिए मृतक की बाइक को सिंहवासा तालाब किनारे छोड़ दिया था। पुलिस को विवेक की बाइक कैंट थाना एरिया के सिंहवासा तालाब के पास लावारिस हालत में बरामद हुई है। परिजनों ने गुमशुदा विवेक के मोबाइल पर कइयों बार फोन लगाया, लेकिन फोन बंद बता रहा था। परिजनों ने बताया कि विवेक आखिरी बार मामा के लड़के से उधारी का पैसा लेने गया था। उसी के बाद से विवेक लापता है। परिजनों की आशंका पर मोहित से जब पुलिस ने कढ़ाई से पूछताछ की तो हत्या का खुलासा हो गया।
आरोपी मोहित की निशानदेही पर 48 घंटे बीतने के बाद पुलिस को विवेक की लाश एक गड्ढे में दबी हुई बरामद हुई। लाश को 6 टुकड़ों में काटकर पॉलीथिन में बांधकर रखा गया था। सिर को धड़ से अलग कर दिया गया था। परिजनों ने अंगूठी और हाथ के कड़े से मृतक को पहचाना है। कैंट थाना एरिया के सरकारी घर में मोहित की बहन और उसके जीजाजी रहते थे। हत्या की साजिश उसी शासकीय बंगले में रची गई थी। मर्डर के पीछे और भी कारण जुड़े हुए हैं जिनकी जांच में पुलिस जुटी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications