Collector Amanveer Singh Bains: कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबियत बिगड़ी, अस्पताल के ICU वार्ड में भर्ती

Guna Collector News: मध्य प्रदेश की पूर्व प्रिंसिपल सेक्रेटरी इकबाल सिंह बैंस के बेटे और गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस की तबीयत खराब हो गई है। दरअसल, अमन वीर सिंह ग्वालियर में मुख्यमंत्री के साथ बैठक में शामिल होने के लिए गए हुए थे। वहां से आने के बाद उनका स्वास्थ्य खराब हो गया और उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा।

बता जा रहा है कि उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने के कारण, अब उन्हें भोपाल रेफर किया जा रहा है। बता दे कलेक्टर अमनवीर सिंह 2013 बीच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने 2013 में यूपीएससी परीक्षा पास की थी, जिसके बाद उन्हें कई प्रशासनिक पदों पर नियुक्त किया गया। वे लंबे समय तक जिला बैतूल में कलेक्टर रहे।

Guna District Collector Amanveer Singh Bainss health deteriorated, admitted to ICU ward.

गुना में हुए बस हादसे के बाद अमनवीर सिंह बैंस को गुना का कलेक्टर बनाया गया। कलेक्टर का पास संभालते ही उन्होंने गुना में कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक फैसले लिए। अब अचानक उनकी बीमार होने से स्थानीय प्रशासन में उनके स्वास्थ्य को लेकर चर्चाएं चल रही है।

गुरुवार को गुना कलेक्टर अमनवीर सिंह बैंस ने ग्वालियर में मुख्यमंत्री के साथ आयोजित बैठक में भाग लिया था। बैठक के बाद रात को, उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई और वह गुना लौटे। शुक्रवार की सुबह, वे सर्किट हाउस में थे, जहां उनकी तबियत में और खराब हो गई। वे सोफे पर बैठे और परेशान होने लगे। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पहली बार तो सर्किट हाउस के डॉक्टरों ने उन्हें ही वहां इलाज किया जाने की बात की थी, लेकिन फिर कलेक्टर को ही जिला अस्पताल भेजा गया।

उनके आगमन की सूचना तो पहले ही दी गई थी, इसलिए अस्पताल में तैयारियां पहले ही हो चुकी थीं। उन्हें सीधे नई बिल्डिंग के आईसीयू में ले जाया गया और उनका इलाज किया गया। सूचना पाने के बाद, जिला पंचायत के CEO, SDM, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी भी तत्परता से अस्पताल पहुंचे। अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं, और इस दौरान उन्हें देखने के लिए अन्य अधिकारी भी आए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+